ज्योतिरादित्य सिंधिया का बड़ा बयान, कहा- कांग्रेस को आत्म अवलोकन की जरूरत

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस को आत्म अवलोकन की जरूरत है और पार्टी की आज जो स्थिति है, उसका जायजा लेकर सुधार करना समय की मांग है.

Published date india.com Published: October 9, 2019 10:14 PM IST
Jyotiraditya Scindia IANS
Union Civil Aviation Minister Jyotiraditya Scindia said the Centre is looking forward to taking the whole process to its logical conclusion.

ग्वालियर: कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस को आत्म अवलोकन की जरूरत है और पार्टी की आज जो स्थिति है, उसका जायजा लेकर सुधार करना समय की मांग है. इसके अलावा उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सफलता मिलेगी और हमारी पार्टी वहां पर सत्ता में आएगी.

b

कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद द्वारा कांग्रेस पार्टी की खराब स्थिति की बात कहने पर पूछे गये सवाल के जवाब में सिंधिया ने पहले तो कहा कि वह किसी के बयान पर प्रतिक्रिया नहीं देते हैं. हालांकि, इसके तुरंत बाद उन्होंने आगे कहा कि लेकिन यह सही बात है कि कांग्रेस को आत्म अवलोकन की जरूरत है. पार्टी की जो स्थिति है, उसमें जायजा लेकर सुधार करना चाहिए और यह समय की मांग है. इसके साथ ही महाराष्ट्र विधानसभा के लिए इस महीने होने वाले चुनाव के बारे में सिंधिया ने कहा कि मेरा काम वहां स्क्रीनिंग कमेटी तक सीमित था. वहां पर वरिष्ठ नेता मल्लिकानुर्जन खड़गे के साथ प्रदेश अध्यक्ष और कई वरिष्ठ नेता हैं. सभी नेता मिलकर काम कर रहे हैं और कांग्रेस को वहां सफलता मिलेगी.

ग्वालियर-चंबल संभाग के दौरे पर हैं सिंधिया
उल्लेखनीय है कि सिंधिया एक हफ्ते के ग्वालियर-चंबल संभाग के दौरे पर हैं और इस दौरान वे कई सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं. वह गुरुवार से भिंड, मुरैना, श्योपुर और शिवपुरी जिले के दौरे पर रहेंगे और इस दौरान वे पार्टी कार्यकर्ताओं और आम लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं से रूबरू होंगे.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.