कालका से शिमला के लिए फिर शुरू हुई Toy Train, जानें टिकट, टाइमिंग और रूट की पूरी डिटेल

कालका से शिमला के लिए टॉय ट्रेन फिर से शुरू हो गई है. जानें टिकट का किराया कितना है, टाइमिंग और ट्रेन का पूरा रूट. टिकट कैसे बुक होंगे ये भी इस खबर में आपको बताएंगे.

Written by: Gargi Santosh
Published: July 17, 2026, 9:56 PM IST
  • कालका से शिमला के लिए मिक्स अप-डाउन टॉय ट्रेन फिर से शुरू हो गई है
  • ये ट्रेन 18 स्टेशनों पर रुकते हुए शिमला पहुंचेगी
  • समर स्पेशल ट्रेन बंद होने के बाद नियमित सेवा बहाल हुई
  • पर्यटकों के साथ छात्रों और रोजाना सफर करने वालों को भी फायदा होगा

Shimla Toy Train: हिमाचल घूमने का प्लान कर रहे पर्यटकों के लिए एक खुशखबरी आई है. दरअसल, कालका-शिमला रेलवे लाइन पर चलने वाली टॉय ट्रेन (Toy Train) वापस पटरी पर लौट आई है. गर्मी की छुट्टी को ध्यान में रखते हुए 25 मई से 15 जुलाई तक ‘हॉलिडे स्पेशल’ (4503-4504) ट्रेन चलाई जा रही थी, जिसकी वजह से Mix Up-Down सेवा अस्थायी रूप से बंद कर दी गई थी. अब छुट्टियों का सीजन खत्म होने के बाद यह ट्रेन फिर से शुरू कर दी गई है.

कितने बजे चलकर, कहां-कहां रुकते है ये ट्रेन?

आपको बता दें कि टॉय ट्रेन सुबह 8:00 बजे कालका से रवाना होकर दोपहर 1:55 बजे शिमला पहुंचती है. वापसी में यह शाम 5:00 बजे शिमला से चलती है और रात 10:22 बजे कालका पहुंचती है. इस ट्रेन की खास बात यह है कि ये कालका और शिमला के बीच आने वाले सभी 18 स्टेशनों पर रुकती है. इसलिए यह सिर्फ पर्यटकों के लिए ही नहीं, बल्कि रास्ते में पड़ने वाले छोटे कस्बों के यात्रियों, छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और स्थानीय निवासियों के लिए भी सुविधाजनक मानी जाती है.

इतने पैसों में घूम आएंगे कालका से शिमला

अगर आप इस ट्रेन का सफर करना चाहते हैं, तो ज्यादा पैसे खर्च नहीं होंगे. कालका से शिमला तक पूरे सफर का किराया सिर्फ ₹50 है, जो इसे भारत की सबसे सस्ती और लोकप्रिय हेरिटेज ट्रेन यात्राओं में शामिल करता है. कम किराए की वजह से यह पर्यटकों और रोजाना यात्रा करने वालों दोनों के लिए काफी अच्छा ऑप्शन है.

कहां और कैसे मिलेगा टिकट?

अगर आप इस ट्रेन में सफर करना चाहते हैं, तो टिकट आसानी से बुक कर सकते हैं. इसके लिए आपको नीचे दिए गए 3 पॉइंट्स फॉलो करना है –

  1. IRCTC की वेबसाइट या मोबाइल ऐप से ऑनलाइन टिकट बुक किया जा सकता है.
  2. कालका रेलवे स्टेशन के रिजर्वेशन/बुकिंग काउंटर से भी टिकट खरीदा जा सकता है.
  3. सीट उपलब्ध होने पर रेलवे के अधिकृत टिकट काउंटर से तत्काल यात्रा के लिए भी टिकट लिया जा सकता है.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.