Kangana Ranaut on Supriya Shrinate: कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत के इंस्टाग्राम अकाउंट से अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) को लेकर शेयर की गई एक आपत्तिजनक पोस्ट मामला तेजी से विवाद पकड़ रहा है. कंगना रनौत ने सुप्रिया पर पलटवार करते हुए कहा है कि लोगों को ‘सेक्स वर्कर्स के चुनौतीपूर्ण जीवन या परिस्थितियों को किसी तरह के दुर्व्यवहार या अपमान के रूप में उपयोग करने से बचना चाहिए.’ वहीं सुप्रिया ने मामले में सफाई देते हुए कहा कि मेरे फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट का एक्सेस कई लोगों के पास है. यह पोस्ट मैंने नहीं की है. इस बीच, खबर आई है कि अभिनेत्री और हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत पर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत की पोस्ट पर राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) भारत के चुनाव आयोग (ECI) को पत्र लिखेगा.
दरअसल, सुप्रिया के इस्टा अकाउंट से कंगना को मंडी सीट से टिकट मिलने पर आपत्तिजनक पोस्ट किया गया था. एक्टर्स की एक तस्वीर लगाकर सुप्रिया ने लिखा था कि क्या भाव चल रहा है मंडी में कोई बताएगा? पोस्ट डालने के बाद विवाद बढ़ गया और सुप्रिया ने Insta से वो पोस्ट हटा ली. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने इसका स्कीनशॉट लेकर कांग्रेस प्रवक्ता पर खूब हमला बोला और सुप्रिया अभी भी बीजेपी के निशाने पर हैं. वहीं दिल्ली बीजेपी के एक नेता ने प्रियंका गांधी और कांग्रेस से इस पोस्ट को लेकर सवाल पूछा है.
मामले में जब विवाद और बड़ गया तब कंगना रनौत ने कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत पर तंज कसते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी. एक्टर्स ने ‘X’ पर ट्वीट करते हुए लिखा, ‘प्रिय सुप्रिया जी, एक कलाकार के रूप में अपने करियर के पिछले 20 वर्षों में मैंने हर तरह की महिलाओं का किरदार निभाया है. क्वीन में एक भोली-भाली लड़की से लेकर धाकड़ में एक आकर्षक जासूस तक, मणिकर्णिका में एक देवी से लेकर चंद्रमुखी फिल्म में एक राक्षस तक, रज्जो में एक वेश्या से लेकर थलाइवी में एक क्रांतिकारी नेता तक.’
कंगना रनौत ने ट्वीट में आगे लिखा, ‘हमें अपनी बेटियों को पूर्वाग्रहों के बंधनों से मुक्त करना चाहिए…हमें उनके शरीर के अंगों के बारे में जिज्ञासा से ऊपर उठना चाहिए और सबसे ऊपर, हमें यौनकर्मियों के चुनौतीपूर्ण जीवन या परिस्थितियों को किसी प्रकार के दुर्व्यवहार या अपमान के रूप में उपयोग करने से बचना चाहिए. हर महिला अपनी गरिमा की हकदार है…’
Dear Supriya ji
In the last 20 years of my career as an artist I have played all kinds of women. From a naive girl in Queen to a seductive spy in Dhaakad, from a goddess in Manikarnika to a demon in Chandramukhi, from a prostitute in Rajjo to a revolutionary leader in Thalaivii.… pic.twitter.com/GJbhJTQAzW— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) March 25, 2024
वहीं कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने ट्वीट किया, मेरे मेटा अकाउंट (FB और Intsa) पर किसी अनजान व्यक्ति ने एक आपत्तिजनक पोस्ट किया, जिसे हटा दिया गया है. उन्होंने आगे लिखा, जो कोई भी मेरा करीबी है वह जानता होगा कि मैं कभी भी एक महिला के लिए ऐसा नहीं कहूंगी. हालांकि मुझे अभी पता चला है कि एक पैरोडी अकाउंट (@सुप्रियापैरोडी) मेरे नाम का गलत इस्तेमाल कर ट्विटर चला रहा है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.