By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- India Hindi
- Kanhaiya Kumar Targeted Modi Government Said Sedition Charges Are Being Distributed Free Of Cost Like Prasad
कन्हैया कुमार ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, कहा- राजद्रोह के आरोप प्रसाद की तरह नि:शुल्क बांटे जा रहे हैं
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के पूर्व छात्र नेता जम्मू कश्मीर के निलंबित डीएसपी दविंदर सिंह का जिक्र कर रहे थे.
कटिहार (बिहार): देश भर में पिछले एक महीने से ज़्यादा से नागरिकता विधेयक, एनपीआर-एनआरसी के खिलाफ आंदोलन और विरोध प्रदर्शन जारी है. राजधानी दिल्ली से शुरू हुआ यह विरोध प्रदर्शन अब देश के कई हिस्सों में पहुंच गया है. इस प्रदर्शन में छात्रों के साथ महिला और पेशेवर लोग भी शामिल हैं. जगह जगह पर हो रही रैलियों में इस बिल के खिलाफ नारे भी लगाए जा रहे हैं.
इसी सिलसिले में भाकपा नेता कन्हैया कुमार ने शुक्रवार को कहा कि राजद्रोह के आरोप ‘‘प्रसाद की तरह नि:शुल्क’’ बांटे जा रहे हैं, हालांकि आतंकवादियों के साथ गिरफ्तार एक पुलिस अधिकारी पर अब तक देशद्रोह का आरोप नहीं लगाया गया है.
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के पूर्व छात्र नेता जम्मू कश्मीर के निलंबित डीएसपी दविंदर सिंह का जिक्र कर रहे थे. कन्हैया पर भी चार साल पहले पहले राजद्रोह का आरोप लगा था. उन्होंने सीएए-एनपीआर-एनआरसी के खिलाफ राज्यव्यापी ‘जन गण मन’ यात्रा के दौरान एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘राजद्रोह के आरोप प्रसाद की तरह नि:शुल्क बांटे जा रहे हैं…कर्नाटक में महज एक नाटक के आधार पर स्कूली बच्चों को नामजद किया गया है. यह तब है जब एक पुलिस अधिकारी आतंकवादियों के साथ पकड़ा गया जिस पर अब तक यह आरोप नहीं लगाया गया है.’’
इनपुट- भाषा
Also Read:
-
भाजपा को इस बार बचाने वाले ने ही फंसा दिया! CJI पर सांसद निशिकांत दुबे के बयान से पार्टी ने किया किनारा, जानें क्या है मामला
-
कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू की पुलिस में की शिकायत, राहुल गांधी को बताया था 'नंबर-1 आतंकी'
-
सुलतानपुर एनकाउंटर को लेकर यूपी की सियासत तेज, अब मायावती ने BJP और सपा पर बोला हमला
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें