By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- India Hindi
- Karnataka Assembly Election 2018 Actor Prakash Raj Speaks Up On His Campaign Against Bjp
कर्नाटक में प्रकाश राज चला रहे बीजेपी के खिलाफ कैंपेन, आखिर क्यों?
प्रकाश राज ने कर्नाटक में चुनाव से पहले ही #JustAsking कैंपेन शुरू किया है.
बेंगलोर। मशहूर एक्टर प्रकाश राज ने कर्नाटक में चुनाव से पहले ही #JustAsking कैंपेन शुरू किया है. वह पूरे राज्य में घूम घूमकर लोगों से बीजेपी को वोट नहीं देने की अपील कर रहे हैं. उनका कहना है कि बीजेपी के राज में देश में भय का माहौल पैदा हुआ है. लोगों के बोलने की आजादी पर खतरे की तलवार लटक रही है. बता दें कि प्रकाश राज बीजेपी और पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ खुलकर बोलने के लिए चर्चा में हैं.
कहा- लोगों का मिल रहा साथ
इंडियन एक्सप्रेस डॉट कॉम से बात करते हुए प्रकाश राज ने कर्नाटक चुनाव का महत्व, गौरी लंकेश की हत्या जैसे मुद्दे पर बात की. उनसे पूछा गया कि वह आज देश में विरोध के स्वर की एक प्रमुख आवाज हैं, तो क्या वह अकेला महसूस करते हैं? इस पर प्रकाश ने कहा कि मैं अब लोगों से ज्यादा जुड़ाव महसूस कर रहा हूं. इससे पहले मुझे लगता था कि में जड़ों से कटा हुआ था. अब जब मैं दौरा कर रहा होता हूं तो वे कहते हैं कि हम खुश हैं कि आपने आवाज उठाई और आपने हमें प्रेरित किया है. ऐसे में अकेला महूसस करने का कोई सवाल ही नहीं है.
गौरी लंकेश पर कही ये बात
गौरी लंकेश के सवाल पर कि आपने एक इंटरव्यू में कहा था कि आपने शायद गौरी लंकेश को उनकी लड़ाई में अकेला छोड़ दिया था. क्या आपको लोगों से समर्थन मिल रहा है? इंडियन एक्सप्रेस डॉट कॉम से बात करते हुए प्रकाश ने कहा कि मुझे उम्मीदों से ज्यादा सपोर्ट मिल रहा है. ज्यादा लोग जस्ट आस्किंग( Just Asking) फाउंडेशन के साथ जुड़ रहे हैं और अब हमें समझना है कि अगले 5-10 सालों में हमें क्या करना है. लोग इस बात से खुश हैं कि मैं किसी राजनीतिक पार्टी से जुड़ा हुआ नहीं हूं. वे कहते हैं कि मेरी वजह से वे ताकत महसूस कर रहे हैं.
मैं बहुत खुश हूं- प्रकाश
प्रकाश ने कहा, वे कहते हैं, पता नहीं महत्वपूर्ण लोग बोल रहे हैं, हम डर रहे थे, लेकिन अब डर चला गया है. और आप इसे हर जगह देख सकते हैं. सोशल मीडिया पर #JustAsking हैशटैग का खूब इस्तेमाल हो रहा है. जिस तरह से वे मुझसे मिल रहे हैं ये दिखाता है कि हर कोई चाहता है कि कोई तो उठकर आवाज उठाए. और मैं इसे लेकर बहुत खुश हूं.
राष्ट्रीय राजनीति पर कर्नाटक चुनाव के असर पर प्रकाश राज ने कहा कि राष्ट्रीय राजनीति के लिए ये बेहद महत्वपूर्ण चुनाव है. हमारे पीएम और उनकी पार्टी ने जो भी झूठे वादे किए हैं, ये उसका जनमत संग्रह है. देश में जो हलचल सी मची हुई है ये उसका भी जवाब होगा. लोकसभा चुनाव जीतकर सरकार बनाने के बाद भी उनके राज्य गुजरात में बीजेपी को 99 सीटें ही मिलीं. उत्तर प्रदेश में भी उपचुनाव हारे.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें