कर्नाटक: बहुमत के करीब आकर अटक गई BJP, खेल बिगाड़ने की तैयारी में कांग्रेस

बीजेपी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बी एस येदियुरप्पा ने अपने गढ़ शिकारीपुरा से जीत दर्ज कर ली है.

Published date india.com Updated: May 15, 2018 4:44 PM IST
कर्नाटक: बहुमत के करीब आकर अटक गई BJP, खेल बिगाड़ने की तैयारी में कांग्रेस

नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे ने सभी पार्टियों को हैरान कर दिया. शुरुआत में चुनाव नतीजों ने बीजेपी को जश्न मनाने का मौका दिया लेकिन समय बीतने के साथ साथ बीजेपी को निराश किया और वह बहुमत से थोड़ा पहले ही अटक गई. दोपहर 3.30 तक आए नतीजों और रुझान के मुताबिक, बीजेपी 106 सीटों पर बढ़त बनाकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी. सीटों के इस समीकरण ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है. कांग्रेस और बीजेपी दोनों दिल्ली से लेकर बेंगलुरु तक सक्रिय ह गई है. दिल्ली से नेताओं को बेंगलुरु रवाना किया जा रहा है. इस बीच कांग्रेस ने सियासी दांव खेलते हुए जेडीएस के कुमारस्वामी को सीएम बनाने का दांव फेंका है. अब निगाहें राज्यपाल के उपर है कि वह किस पार्टी को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करते हैं.

बीजेपी सबसे आगे

बीजेपी उम्मीदवारों ने अब तक 17 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है जबकि 89 सीटों पर उसके उम्मीदवार आगे चल रहे थे. कांग्रेस ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की है जबकि 71 सीटों पर उसके उम्मीदवार आगे चल रहे थे. जेडीएस ने एक सीट जीत ली जबकि 38 सीटों पर वह आगे थे. काउंटिंग आगे बढ़ने के साथ साथ ये आंकड़ा मामूली रूप से घट बढ़ रहा है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Karnataka Election: भाजपा से अधिक वोट लेकर भी 50 सीटें गंवा बैठी कांग्रेस

क्षेत्रीय दल केपीजेपी ने भी एक सीट पर जीत दर्ज की. वहीं बहुजन समाज पार्टी एक सीट पर आगे चल रही थी. एक सीट पर निर्दलीय उम्मीवार ने अभी तक बढ़त बनायी हुई थी. कर्नाटक विधानसभा की 224 में से 222 सीटों के लिए 12 मई को मतदान हुआ था. राज्य में सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी या गठबंधन को 112 सीटों की जरूरत है. आर आर नगर सीट पर चुनावी कदाचार की वजह से चुनाव टाल दिया गया जबकि जयनगर सीट पर बीजेपी प्रत्याशी के निधन के कारण चुनाव स्थगित किया गया है.

सिद्धारमैया चामुंडेश्वरी सीट पर पीछे

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया चामुंडेश्वरी सीट से 34,000 से अधिक मतों के भारी अंतर से पीछे चल रहे थे. इस सीट पर जेडीएस के जी टी देवगौड़ा आगे थे. बादामी में भी मुख्यमंत्री को बीजेपी उम्मीदवार बी श्रीरामुलू से कड़ी टक्कर मिल रही है. इस सीट पर सिद्धरमैया महज 1696 मत से आगे चल रहे थे. भगवा पार्टी के उम्मीदवार विवादित रेड्डी बंधुओं के करीबी सहयोगी हैं.

कर्नाटक: मोदी… मोदी…और मोदी… बीजेपी की जीत के ये हैं 5 कारण

येदियुरप्पा जीते

बीजेपी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बी एस येदियुरप्पा ने अपने गढ़ शिकारीपुरा से जीत दर्ज कर ली है. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के गोनी मालतेसा को 35397 मतों से हराया. दिलचस्प है कि कांग्रेस को 37.9 प्रतिशत और बीजेपी को 36.5 प्रतिशत वोट हासिल हुए हैं.

पहला नतीजा बीजेपी के पक्ष में गया

चुनाव का पहला नतीजा बीजेपी के पक्ष में गया. सुल्लिया सीट पर बीजेपी के अंगारा एस ने 26,068 वोटों के अंतर से कांग्रेस उम्मीदवार बी रघु को पराजित किया , जबकि मुदीगेरे ( सु ) से बीजेपी के एम पी कुमारस्वामी ने 12,512 वोटों से कांग्रेस के मोटाम्मा को शिकस्त दी. नारगुंड सीट पर बीजेपी के चंद्रकांतगौड़ा चन्नाप्पागौड़ा पाटिल ने कांग्रेस उम्मीदवार बासवरेड्डी रंगारेड्डी यवगल को 7,979 वोटों से हराया है. सौंदत्ती यल्लमा सीट पर बीजेपी के आनंद उर्फ विश्वनाथ चंद्रशेखर ममानी ने निर्दलीय उम्मीदवार आनंद चोपड़ा को 62,291 वोटों से हराया.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.