कर्नाटक चुनावः जानिए शंकराचार्य की पीठ के लिए मशहूर श्रृंगेरी क्यों है सबसे छोटी विधानसभा सीट

कर्नाटक में आगामी 12 मई को विधानसभा का चुनाव होना है. 15 मई को मतों की गणना होगी.

Written by: Ramendra Nath Jha
Published: April 7, 2018, 1:10 PM IST

नई दिल्ली. कर्नाटक में आगामी 12 मई को विधानसभा का चुनाव होना है. 15 मई को मतों की गणना होगी. चुनाव के लिए सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी के अलावा भाजपा और अन्य राजनीतिक दल जीत के लिए जोर-आजमाइश कर रहे हैं. भाजपा की ओर से जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बतौर स्टार प्रचारक अपनी पार्टी की कमान संभाले हुए हैं. वहीं प्रदेश की सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी भी पिछले कई महीनों से अपने दल की सत्ता बचाने की कोशिशों में जुटे हुए हैं. चुनाव में जीत के लिए कर्नाटक में एक तीसरा दल भी पुरजोर कोशिशों में जुटा है, जिसका नाम है जनता दल (एस). यह पार्टी पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा की है. इस पार्टी के नेता एच.डी. कुमारस्वामी एक बार कुछ दिनों के लिए राज्य में सरकार भी बना चुके हैं. कर्नाटक में मतदाताओं के लिहाज से सबसे छोटी विधानसभा सीट शंकराचार्य के लिए प्रसिद्ध श्रृंगेरी है, जहां के मतदाताओं की संख्या लगभग 1 लाख 60 हजार है. कर्नाटक विधानसभा चुनाव से जुड़े ऐसे ही रोचक तथ्यों के बारे में आइए जानते हैं.

कांग्रेस का पीछा नहीं छोड़ रहा वंशवाद, बेटे-बेटियों के लिए लगी टिकट की होड़

क्षेत्रफल में दसाराहल्ली तो वोटरों की संख्या में श्रृंगेरी है सबसे छोटा

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कुल 224 विधानसभा सीटों के लिए 12 मई को मतदान होना है. राज्य में क्षेत्रफल के लिहाज से सबसे छोटा चुनाव क्षेत्र दसाराहल्ली है, जहां का क्षेत्रफल केवल 8.91 वर्ग किलोमीटर है. वहीं, हलयाल विधानसभा सीट सबसे बड़ी है जो 2782 वर्ग किलोमीटर में फैली हुई है. मतदाताओं की संख्या के बल पर श्रृंगेरी विधानसभा सीट सबसे छोटी है, जहां लगभग 1.60 लाख मतदाता हैं. श्रृंगेरी में ही हिन्दू धर्म के प्रसिद्ध आचार्य शंकर यानी शंकराचार्य ने पहली पीठ या मठ की स्थापना की थी. वहीं राज्य की राजधानी बेंगलुरू दक्षिण की विधानसभा सीट मतदाताओं के लिहाज से सबसे बड़ी विधानसभा है. यहां 5 लाख 58 हजार से ज्यादा मतदाता 12 मई को अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.

लिंगायत नेता येदियुरप्पा पर ही है भाजपा का पूरा दारोमदार

एक लाख से कम मतदाता वाला कोई क्षेत्र नहीं है राज्य में

कर्नाटक में कुल 224 में से कोई भी विधानसभा क्षेत्र ऐसा नहीं है, जहां एक लाख से कम मतदाता हों. निर्वाचन आयोग द्वारा जारी तथ्य-पत्र के अनुसार कर्नाटक में एक लाख से डेढ़ लाख वोटरों वाले क्षेत्र की संख्या शून्य है. वहीं डेढ़ लाख से लेकर दो लाख तक की मतदाता संख्या वाले क्षेत्रों की संख्या 74 है. दो लाख से ज्यादा मतदाताओं की संख्या वाले विधानसभा क्षेत्रों की संख्या राज्य में 150 है. इनमें बेलगम, बेंगलुरू, गुलबर्गा, रायचुर, बेल्लारी, शिमोगा, चिकमंगलूर आदि हैं. बता दें कि इसमें शिमोगा सीट भाजपा के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि उसके सीएम पद के उम्मीदवार बी.एस. येद्दीयुरप्पा यहीं से चुनाव लड़ते रहे हैं.

मजबूत लीडरशिप और जातीय समीकरण है कांग्रेस की ताकत

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.