नई दिल्ली: कर्नाटक में बीजेपी की सरकार गिरने के बाद कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है. कांग्रेस ऑफिस में मिठाई बंट रही है, ढ़ोल-नगाड़े बजाए जा रहे हैं और कार्यकर्ता भी पूरे जोश में नाच रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ बीजेपी के ऑफिस में मायूसी छाई हुई है, येदियुरप्पा के इस्तीफे के ऐलान के साथ ही बीजेपी कार्यकर्ता जो दो दिन पहले येदियुरप्पा के सीएम बनने पर खुश थे अब मायूस हो गए हैं. जैसे ही दिल्ली में कांग्रेस के केंद्रीय मुख्यालय में येदियुरप्पा के इस्तीफे की खबर पहुंची वैसे ही कार्यकर्ताओं ने नाचना शुरू कर दिया.
#WATCH:Congress workers celebrate in Delhi after BS Yeddyurappa resigned as Karnataka CM ahead of #FloorTest pic.twitter.com/4hzop2GR8W
— ANI (@ANI) May 19, 2018
येदियुरप्पा के इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस के नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा, ”हम कांग्रेस, जेडीएस, निर्दलीय और बीएसपी के विधायकों को धन्यवाद करना चाहते हैं जो केंद्र सरकार के किसी भी तरह के लालच में नहीं आए और पार्टी के सिद्धांत और फैसले के साथ खड़े रहे.”
We would like to congratulate the MLAs of Congress, JD(S), independent as well as BSP who resisted all sorts of temptations & arm twisting by Central govt. They stood by the party principles & decision taken by the party leadership: Ghulam Nabi Azad, Congress pic.twitter.com/iy3YmAfIsG
— ANI (@ANI) May 19, 2018
येदियुरप्पा के इस्तीफे से अब कुमारस्वामी के सीएम बनने का रास्ता साफ हो गया है. जब पत्रकारों ने कुमारस्वामी से सीएम बनने के बारे में पूछा तो कुमारस्वामी ने कहा, ”हम राज्यपाल द्वारा न्योता मिलने का इंतजार कर रहे हैं.”
We are waiting for invitation from the Governor’s House: JD(S)’s HD Kumaraswamy on being asked when he will take oath as Chief Minister #Karnataka pic.twitter.com/Uol7BK46lg
— ANI (@ANI) May 19, 2018
इससे पहले बीएस येदियुरप्पा ने सदन में फ्लोर टेस्ट से पहले ही विधानसभा में सीएम पद से इस्तीफा दे दिया. येदियुरप्पा मात्र 55 घंटे तक ही सीएम रह सके. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत येदियुरप्पा को शनिवार को विधानसभा में बहुमत साबित करना था. येदियुरप्पा ने सदन में करीब 15 मिनट तक भाषण दिया और इसके बाद इस्तीफे का ऐलान किया. राज्यपाल वजुभाई वाला ने येदियुरप्पा को बहुमत साबित करने के लिए 15 दिन का वक्त दिया था जिसके बाद कांग्रेस ने सुप्रीम का रुख किया था.
कर्नाटक: फ्लोर टेस्ट से पहले ही येदियुरप्पा ने दिया इस्तीफा, सिर्फ 55 घंटे रह सके सीएम
विधानसभा में बहुमत के लिए येदियुरप्पा 7 विधायक नहीं जुटा पाए और फ्लोर टेस्ट से पहले ही इस्तीफा दे दिया. येदियुरप्पा सिर्फ 55 घंटे तक ही सीएम रह सके. इस तरह अब कर्नाटक में अब कांग्रेस-जेडीएस की सरकार होगी. और कुमारस्वामी मुख्यमंत्री होंगे. कांग्रेस के पास 78 विधायक हैं जबकि जेडीएस के पास 37 विधायक हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.