
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
बेंगलुरू. भाजपा ने सोमवार को मांग की कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी (CM HD Kumaraswamy) तत्काल पद छोड़ें क्योंकि 13 विधायकों के इस्तीफा देने और दो निर्दलीय विधायकों के समर्थन वापस लेने के बाद उनकी सरकार ‘अल्पमत’ में आ गई है. भाजपा ने कहा, ‘‘यह सरकार बहुमत खो चुकी है और उसे अब सत्ता में बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है. मुख्यमंत्री को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए.’’ भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा (BS Yeddyurappa) ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘हम राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में मंगलवार को प्रदर्शन करेंगे.’’
पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं पद्मनाभनगर से भाजपा विधायक आर. अशोक ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘यदि उनमें गरिमा, सम्मान और आत्मसम्मान है या वे कर्नाटक की संस्कृति और परंपराओं से अवगत हैं तो उन्हें तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए…, कुर्सी से चिपके रहने का प्रयास नहीं करिए. आपके पास संख्याबल नहीं है.’’ अशोक ने कहा कि वह उम्मीद कर रहे थे कि रविवार रात में अमेरिका की यात्रा से लौटे मुख्यमंत्री कई इस्तीफों के बाद सीधे राजभवन जाएंगे और अपना इस्तीफा सौंप देंगे. उन्होंने कहा कि यद्यपि ऐसा नहीं हुआ और केवल उनके मंत्री ने इस्तीफा दिया.
BS Yeddyurappa, BJP on K’taka CM saying ‘Govt will run smoothly’: 2 independent MLAs met the Guv & gave letter that they’ll support BJP, now we’re 105 + 2 = 107. Even when they’ve lost majority Kumaraswamy is speaking like that, people are observing everything. Let us see & wait. pic.twitter.com/RFTIxnJxbz
— ANI (@ANI) July 8, 2019
A Limbavali, BJP: But this govt changed our agenda as they’ve now come in minority. Ques is will this govt stay or not. It was discussed to wait for 2 more days & see if this govt resigns or not&then decide our course of action. We’ll hold a legislative party meet again tomorrow.
— ANI (@ANI) July 8, 2019
भाजपा नेता ने कहा कि कुमारस्वामी ने न केवल जनता बल्कि विधायकों और मंत्रियों का भी विश्वास खो दिया है. उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए कुमारस्वामी को अपने पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है.’’ इसी तरह के विचार पूर्व मंत्री एवं महादेवपुर से भाजपा विधायक अरविंद लिंबावली ने भी व्यक्त किए. उन्होंने मांग की कि राज्यपाल वजुभाई वाला तत्काल हस्तक्षेप करें और इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए सरकार भंग कर दें कि उसने बहुमत खो दिया है.
कर्नाटक का नाटकः बागी विधायक गोवा रवाना, रोशन बेग बोले- भाजपा में जाने में क्या बुराई
भाजपा विधान पार्षद रविकुमार ने कहा कि विधानसभाध्यक्ष 13 विधायकों के इस्तीफे लंबे समय तक रोककर नहीं रख सकते क्योंकि असंतुष्ट विधायकों ने स्पष्ट किया है कि वे मुम्बई से नहीं लौटेंगे, जहां वे रुके हुए हैं. उन्होंने कहा, ‘‘13 विधायकों के इस्तीफे और निर्दलीय विधायकों नागेश और शंकर के समर्थन वापस लेने के बाद सरकार अल्पमत में आ गई है.’’
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.