मुम्बई: पूर्व प्रधानमंत्री और जद (एस) के प्रमुख एच डी देवगौड़ा कर्नाटक विधानसभा उपचुनाव का नतीजा आने की पूर्व संध्या पर रविवार को महाराष्ट्र के शिरडी में साईबाबा मंदिर गये. उधर, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने भी आज धर्मशाला में श्री मंजुनाथ स्वामी मंदिर का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना भी की.
Maharashtra: Janata Dal (Secular) leader and former Prime Minister HD Devegowda visited Shirdi Saibaba temple, earlier today. pic.twitter.com/uTUuuZfEp2
— ANI (@ANI) December 8, 2019
बता दें कि कर्नाटक में 15 विधानसभा सीटों हुए उपचुनाव के लिये सोमवार को मतगणनना होगी. इससे येदियुरप्पा की अगुवाई वाली चार महीने पुरानी भाजपा सरकार की तकदीर का फैसला होगा. एचडी देवगौड़ा ने शिरडी में संवाददाताओं से कहा कि मेरे लिए राम और रहीम एक ही हैं. मैंने साईंबाबा से देश की बेहतरी और विकास की प्रार्थना की. कांग्रेस और जद (एस) के 17 बागी विधायकों को अयोग्य ठहराये जाने से उत्पन्न रिक्ति को भरने के लिए उपचुनाव कराये गये. इन विधायकों की बगावत से इस साल जुलाई में एच डी कुमारस्वामी की अगुवाई वाली गठबंधन सरकार गिर गयी थी और भाजपा के सत्ता में आने का मार्ग प्रशस्त हुआ था.
Karnataka Chief Minister BS Yediyurappa visited Sri Manjunatha Swamy Temple in Dharmasthala, earlier today. pic.twitter.com/p5qZKeH2QG
— ANI (@ANI) December 8, 2019
श्री मंजुनाथ स्वामी मंदिर गए बीएस येदियुरप्पा
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने भी आज धर्मशाला में श्री मंजुनाथ स्वामी मंदिर का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना भी की. येदियुरप्पा ने संवाददाताओं को बताया कि उनकी पार्टी कम से कम 13 सीटें जीतेंगी. उन्होंने कहा कि हम अपना कार्यकाल पूरा करेंगे. यहां तक कि लोगों को भी हमसे यही उम्मीदें हैं. भाजपा ने पार्टी में शामिल हुए 16 में से 13 अयोग्य विधायकों को उनके संबंधित क्षेत्रों से टिकट दिया है. जिन पंद्रह सीटों पर उपचुनाव कराये गये हैं उनमें से 12 पहले कांग्रेस के पास और तीन जद(एस) के पास थी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.