कर्नाटक के मुख्यमंत्री बोम्मई कोरोना वायरस की चपेट में आए,देश में 24 घंटों में 19 हजार से ज्यादा नए केस

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शनिवार को कहा कि वह कोविड-19 से संक्रमित हो गए हैं और उनमें हल्के लक्षण उभरे हैं. बोम्मई ने नयी दिल्ली का अपना दौरा भी रद्द कर दिया है.

Published date india.com Published: August 6, 2022 11:19 AM IST
Basavaraj Bommai
Basavaraj Bommai

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शनिवार को कहा कि वह कोविड-19 से संक्रमित हो गए हैं और उनमें हल्के लक्षण उभरे हैं. बोम्मई ने नयी दिल्ली का अपना दौरा भी रद्द कर दिया है. बोम्मई ने कहा कि वह घर पर पृथकवास में रह रहे हैं. उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मैं कोविड-19 से संक्रमित पाया गया हूं और मुझमें हल्के लक्षण हैं. मैंने खुद को घर में पृथक कर लिया है. पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए लोग कृपया खुद को पृथक कर लें और कोविड-19 जांच कराएं। दिल्ली का मेरा दौरा रद्द कर दिया है.’’

बोम्मई को ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ की राष्ट्रीय समिति और नीति आयोग की शासी परिषद की बैठक में हिस्सा लेने के लिए शनिवार को नयी दिल्ली जाना था. उनके भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय नेतृत्व से मुलाकात करने और कर्नाटक के हालिया घटनाक्रम तथा 2023 के विधानसभा चुनावों की तैयारियों के संबंध में बातचीत करने की भी संभावना थी. बोम्मई शुक्रवार को कई बैठकों और कार्यक्रमों में शामिल हुए थे.

देश में 24 घंटों में 19 हजार से ज्यादा नए केस

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 19 हजार 406 नए मामले दर्ज किए गए हैं. इस अवधि में 19,928 लोग ठीक हुए हैं. इसी के साथ कोरोना के एक्टिव मरीजों की तादाद एक लाख 34 हजार 793 हो गई है. इधर रिकवरी रेट 98 फीसदी पर बना हुआ है. वहीं डेली पॉजिटिविटी दर 4.96% पर दर्ज किया गया है. देश में अब तक वैक्सीन की 205.92 करोड़ डोज लगाई जा चुकी हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.