कर्नाटक में इसी महीने कैबिनेट विस्‍तार, उपचुनाव जीतने वाले को मिलेगा मंत्री पद

मुख्‍यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि कैबिनेट विस्तार महीने के अंत तक होगा

Published: December 17, 2019, 6:47 PM IST

बेंगलुरु: कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने मंगलवार को साफ किया कि केवल उन्हीं विधायकों को मंत्री बनाया जाएगा, जो हाल के उपचुनाव में विजयी हुए हैं. उन्होंने कहा कि किसी अन्य को मंत्री बनाने का सवाल ही नहीं उठता. बता दें कि कर्नाटक सरकार में अधिकतम 34 मंत्री हो सकते हैं. अभी तक 18 मंत्री पद ही भरे जा चुके हैं और 16 पद खाली है. वहीं, बीजेपी सूत्रों ने कहा कि जारकिहोली ने जल संसाधन मंत्रालय के साथ खुद को उप-मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग रखी है.

उपचुनाव में 15 में से 12 सीटों पर जीत दर्ज करने के बाद बीजेपी विधानसभा में आसानी से बहुमत जुटाने में सफल हो गई है. इसके बाद से मंत्री पद के लिए लॉबिंग चल रही है. मंत्री पद के कई आकांक्षी अपनी पैरोकारी में मुख्यमंत्री के पास पहुंचे हैं.

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री बी श्रीरामुलू उप-मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं. येदियुरप्पा ने बेंगलुरु में मीडियाकर्मियों से कहा, ”हम पहले ही कह चुके हैं कि हाल में विधानसभा उपचुनाव में जीतने वालों को ही मंत्री बनाया जाएगा.” उन्होंने कहा कि किसी अन्य को मंत्री बनाने का सवाल ही नहीं उठता.

मुख्यमंत्री ने कहा, ”मैं 21 या 22 दिसंबर को दिल्ली जाऊंगा और मामले (कैबिनेट विस्तार) का समाधान हो जाएगा.” येदियुरप्पा ने कहा कि नए मंत्रियों का शपथग्रहण महीने के अंत तक हो जाएगा.

कर्नाटक सरकार में 34 मंत्री हो सकते हैं, जिनमें से 18 मंत्री पद भरे जा चुके हैं. विधायक जी सोमशेखर रेड्डी, मुरुगेश नीरानी, उमेश कट्टी, रमेश जारकिहोली और उप-मुख्यमंत्री लक्ष्मण सवादी ने मंगलवार को येदियुरप्पा से मुलाकात की और माना जाता है कि उन्होंने कैबिनेट विस्तार पर चर्चा की. भाजपा सूत्रों ने कहा कि जारकिहोली ने जल संसाधन मंत्रालय के साथ खुद को उप-मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग रखी है.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.