कुमारस्वामी ने अस्थिरता की आंशका को किया खारिज, कहा- लोकसभा चुनाव तक कोई छू नहीं सकता

कर्नाटक में कांग्रेस-जद (एस) गठबंधन सरकार के भविष्य को लेकर सवाल पर मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने आज कहा कि कम से कम 2019 के लोकसभा चुनाव तक तो उन्हें कोई छू नहीं सकता है.

Published date india.com Published: June 15, 2018 7:23 PM IST
कुमारस्वामी ने अस्थिरता की आंशका को किया खारिज, कहा- लोकसभा चुनाव तक कोई छू नहीं सकता

बेंगलुरूः कर्नाटक में कांग्रेस-जद (एस) गठबंधन सरकार के भविष्य को लेकर सवाल पर मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने आज कहा कि कम से कम 2019 के लोकसभा चुनाव तक तो उन्हें कोई छू नहीं सकता है. उन्होंने कहा, ‘‘यह गठबंधन सरकार स्थिरता से चलेगी. मैं जानता हूं कि एक साल तक मुझे कोई छू नहीं सकता. मैं कम से कम एक साल, लोकसभा चुनाव होने तक यहां रहूंगा. तब तक मेरा कोई कुछ नहीं कर सकता.’’

कुमारस्वामी ने यहां एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें जो वक्त मिला है उसमें वह शांत नहीं रहेंगे और राज्य के हित में फैसले लेंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि वह अपना वक्त नहीं गंवाएंगे और काम पर ध्यान देंगे क्योंकि यह महत्वपूर्ण है कि राज्य का सर्वांगीण विकास हो. मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि वह कर्ज माफ करने को लेकर प्रतिबद्ध हैं और जल्द इसकी घोषणा करेंगे.

कुमारस्वामी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट में कहा, ‘‘प्रिय किसान कर्ज माफी पर कोई भ्रम नहीं है. कर्ज माफी के लिए मैं पूरी तरह प्रतिबद्ध हूं. मैं सुनिश्चित करना चाहता हूं कि अधिकतम किसानों को इसका फायदा मिले. मैं प्रक्रियाओं पर काम कर रहा हूं और जल्द इसकी घोषणा करूंगा.’’ गौरतलब है कि राज्य में कांग्रेस के जद(एस) से बड़ी पार्टी होने के बावजूद कुमारस्वामी को सीएम पद ऑफर करने के बाद से ही उनकी सरकार के स्थायित्व को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं.

(इनपुट भाषा)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.