By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- India Hindi
- Karnataka Cm Hd Kumarswamy Said We Will Fight Together 2019 Lok Sabha Elections
उपचुनाव नतीजों से उत्साहित कांग्रेस-जद (एस) ने कहा- हम मिलकर लड़ेंगे 2019 लोकसभा चुनाव
पार्टी नेताओं ने नेताओं ने चुनावी सफलता का श्रेय कांग्रेस-जद(एस) गठबंधन की नीतियों को दिया.
बेंगलुरू: उपचुनावों में जीत से उत्साहित, कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुंडू राव ने मंगलवार को कहा कि वे भाजपा के खिलाफ 2019 लोकसभा चुनाव एकसाथ मिलकर लड़ेंगे. दोनों नेताओं ने चुनावी सफलता का श्रेय कांग्रेस-जद(एस) गठबंधन की नीतियों को दिया. गठबंधन ने शनिवार को हुए उपचुनावों में दो लोकसभा सीटों तथा दो विधानसभा सीटों पर कब्जा किया. कुमारस्वामी ने संवाददाताओं से बात करते हुए जद(एस) और कांग्रेस की गठबंधन सरकार को समर्थन देने पर जनता का आभार जताया और कहा कि दोनों पार्टियां आगामी लोकसभा चुनावों में राज्य की सभी 28 सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ेंगी.
कुमारस्वामी ने कहा कि हम 2019 का लोकसभा चुनाव एकसाथ मिलकर लड़ेंगे. जैसा कि हमने इस बार किया, हम एकसाथ बैठकर समन्वित तरीके से लोकसभा चुनाव लड़ने की रणनीति बनाएंगे.’ मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने जनता की भलाई के लिए कई कदम उठाए जो लागू होने के चरण में हैं. अब तक उन तक लाभ नहीं पहुंचा है.’ उन्होंने कहा कि हालांकि लोगों को हमारी नीतियां पसंद आई हैं, चाहे वह फसल ऋण माफी हो या सड़क पर रेहड़ी लगाने वालों को वित्तीय मदद हो. एक अलग संवाददाता सम्मेलन में, राव ने कहा कि उनकी दमदार जीत इस बात का संकेत है कि कर्नाटक की जनता ने गठबंधन सरकार की नीतियों को उनकी मंजूरी दी है. उन्होंने कहा कि ‘उसने (जनता) भाजपा, उसकी विभाजनकारी राजनीति और तानाशाही प्रवृत्ति को खारिज किया है. हम 2019 चुनाव मिलकर लड़ेंगे.’
इलाहाबाद के बाद अब फैजाबाद का भी बदला जाएगा नाम, CM योगी ने अयोध्या में किया ऐलान
राव ने भाजपा पर एक जिम्मेदार विपक्ष के रूप में अपने कर्तव्यों को भूलने का आरोप लगाया. राव ने कहा कि सत्ता की भूखी भाजपा ने विपक्षी दल के रूप में अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाई. उन्होंने नैतिकता और नीति शास्त्र को नजरअंदाज किया जिसके कारण उन्हें चार जगहों पर हार का सामना करना पड़ा जबकि शिमोगा में उनकी जीत का अंतर बहुत कम हो गया.’ रामनगर विधानसभा सीट से चुनाव जीतने वाली अनिता कुमारस्वामी ने जीत का श्रेय अपने मुख्यमंत्री पति कुमारस्वामी, अपने ससुर तथा पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा और कांग्रेसी नेताओं के निरंतर प्रयासों को दिया. पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने ट्वीट किया कि बेल्लारी में नरक चतुर्दशी का अर्थपूर्ण जश्न. लोगों का अंधेरे से उजाले की तरफ मार्च. कर्नाटक की जनता को दीपावली की शुभकामनाएं.’
Also Read:
-
किस कंपनी में नौकरी करते थे राहुल गांधी, राजनीति में आने से पहले मिलती थी इतनी सैलरी
-
कौन बनेगा केरलम का मुख्यमंत्री? ये तीन नाम सबसे आगे, कांग्रेस में लिए जा रहे हैं इंटरव्यू, जानिए कब होगी CM की घोषणा
-
तमिलनाडु में थलपति विजय का सरकार बनाना हुआ मुश्किल, गवर्नर ने मांगे 118 विधायकों के साइन, DMK को हॉर्स ट्रेडिंग का डर
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें