जहां से लड़ीं थी इंदिरा गांधी और सोनिया... अब वहां से राहुल गांधी के लड़ने की शुरू हुई मांग

लोकसभा चुनाव के नजदीक आने के साथ ही कर्नाटक कांग्रेस के नेताओं की मांग जोर पकड़ने लगी है कि इस बार पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी प्रदेश की किसी सीट से चुनावी अखाड़े में उतरें.

Published date india.com Published: March 16, 2019 9:07 AM IST
Rahul Gandhi
राहुल गांधी (फाइल फोटो)

नई दिल्ली/बेंगलुरू. लोकसभा चुनाव के नजदीक आने के साथ ही कर्नाटक कांग्रेस के नेताओं की मांग जोर पकड़ने लगी है कि इस बार पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी प्रदेश की किसी सीट से चुनावी अखाड़े में उतरें. पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया सहित कई नेताओं ने राहुल गांधी से अनुरोध किया है कि वह कर्नाटक से चुनाव लड़ें. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गुंडु राव ने भी ऐसी ही मांग रखी है.

हालांकि पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम के पुत्र कार्ति चिदंबरम ने गांधी को तमिलनाडु की किसी सीट से चुनाव लड़ने का न्योता दिया है. कर्नाटक में कांग्रेस विधायक दल के नेता सिद्धरमैया ने गांधी को देश का अगला प्रधानमंत्री बताते हुए याद किया कि कांग्रेस अध्यक्ष की दादी इंदिरा गांधी और मां सोनिया गांधी राज्य से लोकसभा चुनाव लड़ चुकी हैं.

सिद्धरमैया ने ये कहा
उन्होंने कहा, कर्नाटक ने हमेशा कांग्रेस नेताओं का समर्थन किया है और उन्हें प्रोत्साहित किया है. यह इंदिरा गांधी और सोनिया गांधी के मामले में साबित भी हुआ है. सिद्धरमैया ने ट्वीट किया है, हम चाहते हैं कि भारत के अगले प्रधानमंत्री राहुल गांधी कर्नाटक से चुनाव लड़ें और विकास का नया आयाम खोलें.

इंदिरा और सोनिया लड़ चुकी हैं चुनाव
बता दें कि 1978 में इंदिरा गांधी ने कर्नाटक के चिकमंगलूर सीट से जबकि संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 1999 में बेल्लारी सीट से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की थी. दिलचस्प है कि कांग्रेस ने आसन्न लोकसभा चुनाव में चिकमंगलूर सीट अपने गठबंधन सहयोगी जनता दल (एस) को दे दिया है, जबकि बेल्लारी पार्टी के खाते में है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.