कर्नाटक में खत्म नहीं हुआ है नाटक, कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज, लेकिन 3 विधायक अब भी 'लापता'

कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस की सरकार के सामने पैदा अस्थितरता का संकट खत्म नहीं हुआ है.

Published date india.com Updated: January 18, 2019 9:39 AM IST
कर्नाटक में खत्म नहीं हुआ है नाटक, कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज, लेकिन 3 विधायक अब भी 'लापता'
Congress leader Siddaramaiah, CM H D Kumaraswamy (File photo)

बंगलुरूः कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस की सरकार के सामने पैदा अस्थितरता का संकट खत्म नहीं हुआ है. कुमारस्वामी की सरकार को गिराने के लिए भाजपा की ओर से चलाए गए कथित ‘ऑपरेशन लोटस’ के विफल होने के दो दिन बाद आज कांग्रेस पार्टी अपना शक्ति प्रदर्शन करने वाली है. इसके लिए उसने विधायक दल की बैठक बुलाई है, लेकिन उसके तीन विधायक अब भी पकड़ में नहीं आ रहे हैं. ऐसे में भाजपा ने अपने ऑपरेशन को सफल बनाने को लेकर अभी उम्मीद नहीं छोड़ी है.

कांग्रेस ने विधायक दल की बैठक उन चर्चाओं को खारिज करने के लिए बुलाई है जिसमें कहा जा रहा है कि उसके कुछ विधायक सात माह पुरानी कुमारस्वामी सरकार को गिराने के लिए भाजपा से हाथ मिला रहे हैं. यह बैठक विधानसौध के अंदर होगी. अगर इस बैठक में कांग्रेस के 10 विधायक नहीं पहुंचते हैं तो यह माना जा सकता है कि भाजपा का ऑपरेशन लोटस अभी जारी है.

कोलकाता रैली के बाद चाय पार्टी के जरिए क्षेत्रीय दलों की ताकत दिखाएगी ममता बनर्जी

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक कांग्रेस के कुछ नेता विधायक रमेश जराकिलोली, महेश कुमाताली और उमेश जाधव को लेकर संशय में हैं. ये तीनों विधायक अब भी मुंबई में एक होटल में रह रहे हैं. दूसरी तरफ कांग्रेस से नाराज उसके दो विधायक शिवराम हेब्बर और जेएन गणेश कर्नाटक लौट आए हैं. इन दोनों विधायकों के भी भाजपा के ऑपरेशन में शामिल होने की बात कही गई थी. गुरुवार को कर्नाटक कांग्रेस के प्रमुख दिनेश गुंदुराव ने कहा कि वह अपने पोते के साथ अंडमान-निकोबार में थे. उन्होंने कहा कि यह यात्रा पूर्वनियोजित थी. इसे संयोग ही कहा जा सकता है कि जब यह राजनीतिक ड्रामा चल रहा था तब वह प्रदेश से बाहर थे. उन्होंने स्वीकार किया कि वह कांग्रेस के नेतृत्व से नाराज हैं. उन्होंने कहा कि वह मंत्री नहीं बनाए जाने की वजह से नाराज हैं लेकिन पार्टी के भीतर रहकर इसके लिए लड़ेंगे.

एक दूसरे विधायक गणेश ने कम्पली से कहा कि वह भाजपा में शामिल नहीं होने जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि वह मुंबई या कहीं और नहीं गए थे. उन्होंने कहा कि वह अपने परिवार के साथ चिकमंगलुरू में थे. बेल्लारी जिले के बी नागेंद्र ने भी कहा कि वह कांग्रेस के साथ बने हुए हैं. बेल्लारी के ही अनंत सिंह ने इसकी पुष्टि की कि वह विधायक दल की बैठक में शामिल हो रहे हैं. विधायक दल के नेता सिद्दारमैया ने कहा है कि अगर कोई विधायक इस बैठक में नहीं आता है तो उसके खिलाफ दल-बदल कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.