By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- India Hindi
- Karnataka Election 2018 Exit Poll Results Live Streaming On Zee News Hindi Watch Karnataka Assembly Election Vidhan Sabha Chunav Post Poll Predictions Telecast Online
कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018 Exit poll : कौन मारेगा बाजी? जी न्यूज पर देखिए एक्जिट पोल रिजल्ट
कर्नाटक में सत्तारुढ़ कांग्रेस और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है.
नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018 आज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया. अब वक्त है एक्जिट पोल के नचीजों का. एक्जिट पोल में मतदाताओं से बातचीत के आधार पर बताया जाता है कि किस पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती हैं और किसे बहुमत मिल सकता है. जी न्यूज पर आज एक्जिट पोल के नतीजे Live यहां देख सकते हैं. इसके अलावा नीचे दिए गए लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं.
कर्नाटक में सत्तारुढ़ कांग्रेस और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. सीएम सिद्धारमैया एक बार फिर कांग्रेस की सरकार बनवाने की पुरजोर कोशिश में हैं. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने खुद यहां मोर्चा संभाला है. वहीं बीजेपी की तरफ से पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने कमान संभाली और राज्य में कई रोड शो और जनसभाएं कीं. पीएम नरेंद्र मोदी पर कैंपेन में जुड़े और एक के बाद एक ताबड़तोड़ रैलियां कीं.
चुनाव इस बात के लिए याद रखा जाएगा कि पहली बार इस दक्षिण भारतीय राज्य में बीजेपी और कांग्रेस के बीच जमकर जुबानी शब्दवाण चले. राहुल गांधी ने अपने तीखे तंजों से बीजेपी और पीएम मोदी को घेरा. वहीं, पीएम मोदी ने राहुल को अपने ही अंदाज में जवाब दिया. अमित शाह ने भी राहुल को ही निशाने पर रखा और राज्य में बीजेपी की सरकार बनने का दावा किया.
कांग्रेस को मिली थी 122 सीटें
साल 2013 के चुनाव में कांग्रेस ने 122 सीटें जीती थीं. बीजेपी और जेडीएस को 40-40 सीटें मिली थीं. कर्नाटक जनता पक्ष को छह , बडवारा श्रमिकारा रैयतरा को चार , कर्नाटक मक्कल पक्ष , समाजवादी पार्टी और सर्वोदय कर्नाटक पक्ष को एक एक सीटें मिली थीं और नौ निर्दलीय विजयी रहे थे. मतगणना 15 मई को होगी.
Also Read:
-
देश के किसानों से सबसे बड़ी लूट, ZEE NEWS के खुफिया कैमरे में कैद हुए 20 हजार करोड़ रुपये के लुटेरे
-
Zee ने हासिल किया नया मुकाम, यूरोप के 3 देशों में FAST चैनल के तौर पर लॉन्च हुआ ज़ी टीवी
-
Happy Birthday Dr. Subhash Chandra: डॉ. सुभाष चंद्रा ने पर्यावरण को लेकर दिया था खास संदेश, बताया पृथ्वी को किससे है सबसे बड़ा खतरा
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें