By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- India Hindi
- Karnataka Election 2018 More Than 120 Crores Seized After The Announcement
कर्नाटक में चुनाव की घोषणा के बाद से अबतक 120 करोड़ रुपए से ज्यादा हुए जब्त
अधिकारी ने बताया कि कुल 152.78 करोड़ रूपए की जब्ती हुई जिसमें 32.54 करोड़ रूपए की नकदी सत्यापन के बाद छोड़ दी गई.
नई दिल्ली: कर्नाटक में 12 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले 120 करोड़ रुपए से ज्यादा की नकदी और गहने जब्त किए गए हैं. जब्त किए गए सामान का चुनाव में जनता को लालच देने के लिए इस्तेमाल होना था. चुनाव आयोग की ओर से नियुक्त निगरानी दलों ने चुनावी राज्य कर्नाटक में 120 करोड़ रूपए से ज्यादा के नकदी, आभूषण और तोहफों के रूप में बांटे जाने वाले सामान जब्त किए हैं. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 67.26 करोड़ रूपए से ज्यादा की नकदी, 23.36 करोड़ रूपए की शराब, 43.17 करोड़ रूपए के आभूषण और 18.57 करोड़ रूपए के प्रेशर कुकर, साड़ी, सिलाई मशीन, गुटखा, लैपटॉप और वाहन समेत अन्य सामान जब्त किए गए हैं.
Highlights
- कर्नाटक में 12 मई को होंगे चुनाव और 15 मई को आएंगे नतीजे
- चुनाव की घोषणा के बाद से 120 करोड़ रुपए से ज्यादा जब्त हुए हैं
- चुनाव आयोग ने चुनाव में धांधली रोकने के लिए शुरू किया था अभियान
अधिकारी ने बताया कि कुल 152.78 करोड़ रूपए की जब्ती हुई जिसमें 32.54 करोड़ रूपए की नकदी सत्यापन के बाद छोड़ दी गई. कर्नाटक विधानसभा के लिए चुनावों की घोषणा के बाद आधिकारिक आंकड़े के मुताबिक 39.80 लाख रूपए के नशीले पदार्थ भी जब्त किए गए.
विभिन्न निगरानी, पुलिस और आयकर विभाग के दलों ने ये जब्ती की. कालाधन और प्रलोभन के लिए बांटे जाने वाले सामानों के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए चुनाव आयोग ने राज्य में इन दलों को तैनात किया है. राज्य में 12 मई को चुनाव है ओर 15 मई को मतगणना होगी.
(इनपुट: एजेंसी)
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें