कर्नाटक चुनावः पीएम नरेंद्र मोदी ही पार लगाएंगे भाजपा की नैया

आगामी 29 अप्रैल से पीएम नरेंद्र मोदी कर्नाटक का चुनावी दौरा करेंगे. पीएम मोदी राज्य में अपने 5 चुनावी दौरों में कम से कम 15 से 17 रैलियों को संबोधित करेंगे.

Published date india.com Published: April 19, 2018 12:06 PM IST
कर्नाटक चुनावः पीएम नरेंद्र मोदी ही पार लगाएंगे भाजपा की नैया

नई दिल्ली. कर्नाटक में अगले महीने होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा पूरे जोर-शोर से प्रचार में जुटी है. सत्तारूढ़ कांग्रेस की हर सियासी तोड़ को ढूंढ़ने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह लगातार राज्य का दौरा कर रहे हैं. अपने दौरे के तहत वे छोटे-छोटे वर्गों से मिल रहे हैं. साथ ही धार्मिक मठों-मंदिरों में भी घूम रहे हैं. उनके अलावा कर्नाटक के पूर्व सीएम और इस चुनाव के लिए पार्टी के सीएम पद के प्रत्याशी बी.एस. येद्दीयुरप्पा भी चुनाव प्रचार के लिए पार्टी का प्रमुख चेहरा हैं. इन तमाम कवायदों के बावजूद अभी तक के जो संकेत हैं, उसके अनुसार पीएम नरेंद्र मोदी ही राज्य में भाजपा की चुनावी नैया को पार लगाएंगे. खासकर कर्नाटक के पर्वतीय इलाके मालेनाडु की 15 सीटों के लिए भाजपा, पीएम मोदी पर ही निर्भर है.

‘दिल्ली’ से अलग रही है कर्नाटक की सियासत, जानिए क्या इस बार बदलेगा ट्रेंड

मालेनाडु वही क्षेत्र है, जिसमें चिकमंगलूर पड़ता है, जहां से 1978 में कांग्रेस की नेता और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की थी. इसलिए यह क्षेत्र कांग्रेस के प्रभाव वाला माना जाता है. इकोनॉमिक टाइम्स में मालेनाडु के वोटरों से बातचीत के आधार पर छपी खबर के अनुसार केलागूरू गांव की एक खेतिहर महिला वोटर ने कहा, ‘मोदी ने हमें फ्री गैस दी है.’ यह सुनते ही उसके साथ काम करने वाली एक अन्य महिला का कहना था, ‘सिद्धारमैया सरकार ने भी कई सुविधाएं दी हैं.’ वोटरों का यह मूड, भाजपा के लिए इस क्षेत्र में उम्मीदवार तय करने में रोड़ा साबित हो रहा है. कांग्रेस और जनता दल (एस) दोनों ने ही अपने-अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं. अखबार के अनुसार, उडुपी-चिकमंगलूर क्षेत्र की लोकसभा सीट पर अभी भाजपा की ही सांसद शोभा करांदजे हैं, फिर भी इस क्षेत्र के लिए विधानसभा चुनाव का प्रत्याशी तय न कर पाना आश्चर्यजनक है. स्थानीय भाजपा इकाई मानती है कि क्षेत्र के मतदाता पार्टी के किसी उम्मीदवार से ज्यादा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जानते-समझते हुए वोट करेंगे.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

इन 5 मुद्दों पर लड़ा जा रहा है विधानसभा का चुनाव

29 अप्रैल से होने वाले पीएम मोदी के 5 दौरों से पार्टी को उम्मीद

आगामी 29 अप्रैल से पीएम नरेंद्र मोदी कर्नाटक का चुनावी दौरा करेंगे. पीएम मोदी राज्य में अपने 5 चुनावी दौरों में कम से कम 15 से 17 रैलियों को संबोधित करेंगे. इस दौरान वे न सिर्फ पार्टी के लिए प्रचार करेंगे, बल्कि अपने ‘कॉरपोरेट बॉम्बिंग’ शैली के भाषणों से जनता को कांग्रेस सरकार की असफलताएं भी बताएंगे. भाजपा के लिए अप्रत्यक्ष रूप से काम करने वाले एक स्थानीय नेता ने पीएम मोदी की रैलियों, सभाओं को पार्टी के लिए जरूरत भी बताया है. इस नेता ने इकोनॉमिक टाइम्स को बताया, ‘गुजरात की तर्ज पर यहां भी पीएम मोदी के चुनावी दौरों से पार्टी को उम्मीदें हैं. पीएम मोदी की वजह से ही पार्टी ने कई राज्यों में सत्ता हासिल की है. यहां भी ऐसा ही होगा. भाजपा पीएम मोदी की बदौलत ही राज्य में सरकार बनाएगी.’

अमित शाह की रणनीति से ज्यादा मोदी का क्रेज

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पार्टी के लिए जमीनी स्तर पर रणनीति तैयार करने के लिए जाने जाते हैं. कर्नाटक चुनावों के लिए भी अमित शाह ने ऐसी ही प्रक्रिया अपनाई है. लेकिन सीएम सिद्धारमैया की गरीब-समर्थक छवि, कांग्रेस का परंपरागत क्षेत्र और जनता दल (एस) की मजबूत पकड़ के आगे, पार्टी के नेताओं और सियासी जानकारों को लगता है कि अमित शाह की रणनीति से ज्यादा पीएम मोदी की रैलियां ही चुनाव में सफलता दिलाएगी. चुनाव विश्लेषक हरीश रामास्वामी ने हाल के दिनों में महाराष्ट्र से लगे कर्नाटक के उन इलाकों की यात्रा की है, जिसमें भाजपा को लगता है कि वह ज्यादा सीटें जीत सकती हैं. रामास्वामी ने इकोनॉमिक टाइम्स को बताया, ‘पीएम मोदी की रैलियां यहां भाजपा के लिए परिवर्तनकारी साबित होंगी. अगर पीएम मोदी, कर्नाटक सरकार द्वारा लिंगायतों को अल्पसंख्यक का दर्जा देने जैसे सियासी मुद्दों की ‘वजह’ को सही तरीके से समझा ले जाते हैं तो यह भाजपा के लिए सकारात्मक होगा.

यहां मठ बनाएंगे ‘सिकंदर’, हिट हो सकता है ये फॉर्मूला

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.