live

Karnataka Election Result: DK शिवकुमार और सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री पद के लिए ठोकी दावेदारी! आवास के बाहर समर्थको ने लगाया पोस्टर

Karnataka Election Result Updates: कर्नाटक विधानसभा के लिए हुई मतगणना में कांग्रेस ने स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है.

Published date india.com Updated: May 14, 2023 9:48 AM IST
Karnataka Election Result Live Updates

Karnataka Election Result Live Updates: कर्नाटक की 224 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव की मतगणना में कांग्रेस ने स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है. 136 सीटों के साथ कर्नाटक में कांग्रेस ने बहुत बड़ी जीत हासिल की है. सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और जेडीएस सहित तमाम पार्टियों ने यह चुनाव जीतने के लिए कड़ी मशक्कत की. कर्नाटक विधानसभा चुनावों को साल 2024 के लोकसभा चुनावों की रिहर्सल भी माना जा रहा है. तमाम एक्जिट पोल में कांग्रेस को सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर दिखाया गया है. सत्तारूढ़ बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा है.

Live Updates

  • May 14, 2023 9:45 AM IST
    सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री पद के लिए ठोकी दावेदारी! कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया के समर्थकों ने बेंगलुरु में सिद्धारमैया के आवास के बाहर एक पोस्टर लगाया, जिसमें उन्हें ‘कर्नाटक का अगला मुख्यमंत्री’ बताया गया है.
  • May 13, 2023 8:50 PM IST

    कांग्रेस ने रविवार को विधायक दल की बैठक बुलाई है.

  • May 13, 2023 8:38 PM IST

    कांग्रेस को कर्नाटक में 136 सीटें मिली हैं. कांग्रेस ने बहुत बड़ी जीत कर्नाटक में हासिल की है. जबकि बीजेपी 65 सीटों पर सिमट गई है. जेडीएस को 19 सीटें मिली हैं.

  • May 13, 2023 8:37 PM IST

    कांग्रेस को कर्नाटक में 136 सीटें मिली हैं. कांग्रेस ने बहुत बड़ी जीत कर्नाटक में हासिल की है. जबकि बीजेपी 65 सीटों पर सिमट गई है. जेडीएस को 19 सीटें मिली हैं.

  • May 13, 2023 7:02 PM IST

    कर्नाटक में भाजपा के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर पर सवार होकर कांग्रेस ने स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है. शाम छह बजे तक घोषित परिणामों के मुताबिक वह 224 सदस्यीय विधानसभा में 123 सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है जबकि 13 सीटों पर वह बढ़त बनाए हुए है. बढ़त वाली सीटों को भी वह जीत लेती है तो वह 136 के आंकड़ें तक पहुंच सकती है. वर्ष 1989 के विधानसभा चुनाव के बाद यह कांग्रेस की सबसे बड़ी जीत होगी. भाजपा ने अभी तक 58 सीटों पर जीत दर्ज की है जबकि 06 सीटों पर उसके उम्मीदवार आगे हैं. इस प्रकार वह 64 सीटों पर सिमटती दिख रही है. जनता दल (सेक्युलर) ने 19 सीटों पर जीत दर्ज की है जबकि एक सीट पर वह बढ़त बनाए हुए है.

  • May 13, 2023 6:07 PM IST
    कांग्रेस नेता रवि कुमार गौड़ा ने मांड्या विधानसभा सीट से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 2,019 मतों के अंतर से पराजित किया. यह सीट जद (एस) का गढ़ मानी जाती थी. निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, कांग्रेस उम्मीदवार रवि कुमार को 61,411 वोट जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी जद (एस) प्रत्याशी बीआर रामचंद्र को 59,392 वोट मिले. वहीं, भाजपा उम्मीदवार अशोक एस.डी. जयराम 30,661 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे.
  • May 13, 2023 6:06 PM IST
    कांग्रेस नेता रवि कुमार गौड़ा ने मांड्या विधानसभा सीट से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 2,019 मतों के अंतर से पराजित किया. यह सीट जद (एस) का गढ़ मानी जाती थी. निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, कांग्रेस उम्मीदवार रवि कुमार को 61,411 वोट जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी जद (एस) प्रत्याशी बीआर रामचंद्र को 59,392 वोट मिले. वहीं, भाजपा उम्मीदवार अशोक एस.डी. जयराम 30,661 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे.
  • May 13, 2023 3:58 PM IST
    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे प्रियंक खरगे ने चित्तपुर में जीत दर्ज की. खरगे ने भाजपा के मणिकांत राठौड़ को 13,640 मतों से हराया.
  • May 13, 2023 3:09 PM IST
    कांग्रेस ने 41 सीटों पर जीत हासिल की है और 96 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं, बीजेपी अब तक 18 सीटों के साथ 62 सीटों पर पीछे चल रही है.
  • May 13, 2023 3:03 PM IST

    कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की जीत पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने रामनगर में कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डी.के. शिवकुमार का भव्य स्वागत किया.

    Also Read:

    ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

    By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.