By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- India Hindi
- Karnataka Elections 2018 Rahul Gandhi And Other Senior Party Leaders Launch Congress Partys Manifesto
कर्नाटक चुनाव: राहुल गांधी ने जारी किया घोषणा पत्र, 5 साल में एक करोड़ नौकरियों का वादा
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कर्नाटक चुनाव के लिए मंगलोर में घोषणा पत्र जारी कर दिया.
नई दिल्ली: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कर्नाटक चुनाव के लिए मंगलोर में घोषणा पत्र जारी कर दिया. इस मौके पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और पार्टी के अन्य सीनियर नेता मौजूद रहे. राहुल गांधी ने कहा कि हमने कर्नाटक के हर जिले में जाकर लोगों की राय ली. हम घोषणा पत्र में किए गए एक-एक वादे को पूरा करेंगे. राहुल ने कहा कि इस घोषणापत्र में कर्नाटक के लोगों के मन की बात है. हमने इसमें जो भी लिखा है, हम उसे पूरा करके दिखाएंगे. पिछले घोषणापत्रों से भी हमने 95% काम पूरे किए हैं. कर्नाटक विधानसभा चुनाव के घोषणा पत्र में कांग्रेस ने सत्ता में आने पर पांच साल में एक करोड़ नौकरियों के सृजन का वादा किया है.
I’m not here to tell the people of Karnataka what is good for them. I’m here to listen to what they think is good for them: Congress President @RahulGandhi #NavaKarnatakaManifesto #CongressMathomme pic.twitter.com/bz7Yi7vLNO
— Congress (@INCIndia) April 27, 2018
राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमन्त्री लोगों को अपने ‘मन की बात’ कहते हैं, जबकि कांग्रेस का घोषणा पत्र कर्नाटक के लोगों के मन की बात को शामिल किए हुए है.कर्नाटक हर किसी की इज्जत करता है. ऐसा घोषणा पत्र नहीं है जिसे बंद कमरे में 3-4 लोगों ने बनाया हो. इसे हर जिले और हर समुदाय के पास जाकर तैयार किया गया है मैं यहां कर्नाटक के लोगों को ये बताने नहीं आया हूं कि उनके लिए क्या अच्छा है, मैं यहां ये सुनने आया हूं कि वो अपनी बेहतरी के लिए क्या सोचते हैं हम सभी को कर्नाटक पर बहुत गर्व है. इस राज्य ने देश को सिलिकॉन वैली का तोहफा दिया है. मैं कर्नाटक को धन्यवाद देना चाहता हूं, क्योंकि इसके आत्मविश्वास ने पूरे देश को आगे बढ़ने का रास्ता दिखाया है.
कांग्रेस अध्यक्ष पिछले कुछ महीनों में कर्नाटक का छह बार दौरा कर चुके हैं. कर्नाटक में सभी 224 सीटों के लिए 12 मई को मतदान होगा और 15 मई को मतगणना होगी. गौरतलब है कि कर्नाटक में चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के विशेष विमान में अचानक तकनीकी गड़बड़ी होने से विमान को आपात स्थिति में उतारा गया. तकनीकी गड़बड़ी के बाद विमान को उत्तरी कर्नाटक के हुबली हवाईअड्डा पर उतारना पड़ा. नागरिक विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने कहा कि वह मामले की जांच करेगा, उधर पुलिस ने कहा कि उसने एक शिकायत दर्ज कर ली है. राहुल उत्तर कन्नड़, दक्षिण कन्नड़, कोगादू और मैसुरू जिलों में पार्टी के उम्मीदवारों का प्रचार के लिए दो दिन की यात्रा पर कर्नाटक गए हैं.
कर्नाटक चुनावः सिद्दारमैया का वार- BJP के पास नहीं हैं नेता इसलिए आयात हो रहे हैं मोदी-योगी
पार्टी के सूत्रों के हवाले से मिल रही जानकारी के मुताबिक वरिष्ठ नेताओं के साथ गांधी पार्टी के जिला स्तरीय सम्मेलन में भी शामिल होंगे. सूत्रों ने कहा कि बंतवाल में ब्रह्माश्री नारायण गुरु सर्कल के पास लोगों को संबोधित करने के बाद कांग्रेस नेता शहर के धर्मस्थल मंदिर जाएंगे. बता दें कि इससे पहले राहुल 20 मार्च को तटीय क्षेत्र में आए थे और उस दौरान कई रोड शो किए थे.
Also Read:
-
Nandigram Assembly Election Result Live Updates: नंदीग्राम में सुवेंदु अधिकारी बनाए हुए हैं बढ़त? यहां जानें पल-पल का अपडेट
-
West Bengal Election Results 2026 Winner List: बंगाल में किस सीट पर किसे मिल रही जीत? कहां कांटे की टक्टर- यहां मिलेगी विजेताओं की पूरी लिस्ट
-
ममता बनर्जी ने आज तक विवाह क्यों नहीं किया? जान लीजिए क्या है असली वजह
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें