बेंगलुरु: कर्नाटक के पूर्व मंत्री एवं खनन उद्योगपति जी जनार्दन रेड्डी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया. इससे पहले पुलिस ने पोंजी घोटाला मामले में रेड्डी से गहन पूछताछ की थी. अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) आलोक कुमार ने इसकी जानकारी दी. कुमार ने बताया कि रेड्डी शनिवार को केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) के कार्यालय पहुंचे थे. रविवार की सुबह पूछताछ समाप्त होने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. उन्होंने बताया कि सीसीबी ने इस मामले में रेड्डी के विश्वस्त सहायोगी अली खान को भी गिरफ्तार किया है.
#Karnataka: Janardhan Reddy who has been arrested by Bengaluru Central Crime Branch, in connection with Ambident Group alleged bribery case, being taken for medical examination. pic.twitter.com/tQclusCO1q
— ANI (@ANI) November 11, 2018
फरार चल रहे रेड्डी अपने अधिवक्ताओं के साथ पुलिस के समक्ष पेश हुए. उन्होंने दावा किया कि उनके खिलाफ जो आरोप लगाए गए हैं वह राजनीतिक साजिश का हिस्सा हैं. करोड़ों रुपए के लेन देन के मामले में सीसीबी पुलिस को बुधवार से ही रेड्डी की तलाश थी. यह लेन देन एक पोंजी योजना से संबंधित है.
Central Crime Branch arrests G Janardhan Reddy in connection with Ambident Group alleged bribery case. pic.twitter.com/GO9hhkOGAM
— ANI (@ANI) November 11, 2018
सीसीबी को खान की भी तलाश थी. खान ने अम्बिदांत मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड के सैयद अहमद फरीद को प्रवर्तन निदेशालय की जांच से बचाने के लिए उसके साथ 20 करोड़ रुपए का सौदा किया था. फरीद की कंपनी अम्बिदांत मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड पोंजी योजना में शामिल थी .
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.