live

Karnataka Exit Poll Result: कर्नाटक में कांग्रेस सरकार के आसार, जी न्यूज के एग्जिट पोल में जानें किसे मिल रहीं कितनी सीटें | LIVE

Karnataka Exit Poll Results: जी न्यूज के एग्जिट पोल्स के मुताबिक राज्य में कांग्रेस को बहुमत मिलता नजर आ रहा है. एक्जिट पोल्स के आंकड़े की मानें तो कर्नाटक में कांग्रेस को 103-118 सीटें, भारतीय जनता पार्टी को 79-94 सीटें और JDS के खाते में 25-33 सीटें जाती दिख रही हैं.

Published date india.com Updated: May 10, 2023 9:11 PM IST
Karnataka Exit Poll Result: कर्नाटक में कांग्रेस सरकार के आसार, जी न्यूज के एग्जिट पोल में जानें किसे मिल रहीं कितनी सीटें
Karnataka Exit Poll Results

Karnataka Exit Poll Result: इस बार कर्नाटक का ‘किंग’ कौन होगा राज्य की जनता ने इसका फैसला कर दिया है. उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद हो गई है. वोटिंग खत्म होने के बाद एग्जिट पोल के नतीजे (Exit Poll Results) सामने आ गए हैं. जी न्यूज के एग्जिट पोल्स के मुताबिक राज्य में कांग्रेस को बहुमत मिलता नजर आ रहा है. एक्जिट पोल्स के आंकड़े की मानें तो कर्नाटक में कांग्रेस को 103-118 सीटें, भारतीय जनता पार्टी को 79-94 सीटें और JDS के खाते में 25-33 सीटें जाती दिख रही हैं. वहीं, अन्य के खाते में 2 से 5 सीटें जा सकती हैं. 224 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 113 है. राज्य में एक चरण में 10 मई को वोट डाले गए थे. चुनाव के नतीजे 13 मई को आएंगे.

Live Updates

  • May 10, 2023 6:37 PM IST

    जी न्यूज के एग्जिट पोल के मुताबिक कर्नाटक में कांग्रेस को बहुमत मिलता नजर आ रहा है.

  • May 10, 2023 6:35 PM IST
    राज्य में कांग्रेस को सबसे ज्यादा सीटें मिलती नजर आ रही हैं. कर्नाटक में कांग्रेस को 103-118, भारतीय जनता पार्टी को 79-94 और JDS के खाते में 25-33 सीटें जाती दिख रही हैं. वहीं, अन्य के खाते में 2 से 5 सीटें जा सकती हैं.
  • May 10, 2023 6:32 PM IST
    कर्नाटक में इस बार भारतीय जनता पार्टी को 36 फीसदी, कांग्रेस को 41 फीसदी और जेडीएस को 17 फीसदी वोट मिलता नजर आ रहा है. इसके साथ-साथ अन्य के खाते में 06 फीसदी वोट मिलता नजर आ रहा है.
  • May 10, 2023 6:28 PM IST
    मालूम हो कि राज्य में 2018 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में BJP सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी. उस समय भारतीय जनता पार्टी को 104 सीटें मिली थीं. इसके अलावा कांग्रेस को 80 जबकि जेडीएस के खाते में 38 सीटें आईं थीं. 224 सदस्यीय विधानसभा में राज्य में बहुमत का आंकड़ा 113 है.
  • May 10, 2023 6:02 PM IST

    कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों पर हो रहे चुनाव में 2615 उम्मीदवार मैदान में हैं

  • May 10, 2023 5:55 PM IST
    कर्नाटक की सभी 224 विधानसभा सीटों पर आज यानी 10 मई को एक ही चरण में वोट डाले जा रहे हैं.
  • May 10, 2023 5:55 PM IST

    1985 के बाद से कोई भी राजनीतिक दल लगातार दो बार विधानसभा चुनाव में जीत हासिल नहीं कर सका है और क्या बीजेपी इस बार यह मिथक तोड़ पाएगी?

  • May 10, 2023 5:49 PM IST
    कर्नाटक की सभी 224 विधानसभा सीटों पर आज यानी 10 मई को एक ही चरण में वोट डाले जा रहे हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.