
Parinay Kumar
परिणय कुमार को पत्रकारिता में लगभग 14 साल का अनुभव है. वह करियर की शुरुआत से ही पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स की खबरें लिखते रहे हैं. 2008 में बिहार के ललित ... और पढ़ें
Zee News Karnataka Exit Poll Result: इस बार कर्नाटक का ‘किंग’ कौन होगा राज्य की जनता ने इसका फैसला कर दिया है. उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद हो गई है. वोटिंग खत्म होने के बाद एग्जिट पोल के नतीजे (b भी सामने आ गए. Zee News-Matrize के एक्जिट पोल्स की मानें तो कर्नाटक में इस बार कांग्रेस की सरकार बनने के आसार नजर आ रहे हैं. एग्जिट पोल (Karnataka Exit Poll Party Wise Seat) के मुताबिक, राज्य में कांग्रेस (Congress) को बहुमत मिलता नजर आ रहा है.
एक्जिट पोल्स के आंकड़े के मुताबिक, कर्नाटक में कांग्रेस को 103-118 सीटें, भारतीय जनता पार्टी को 79-94 सीटें और JDS के खाते में 25-33 सीटें जाती दिख रही हैं. वहीं, अन्य के खाते में 2 से 5 सीटें जा सकती हैं. 224 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 113 है.
कर्नाटक ‘कमल’ चुनेगा या ‘हाथ’? | कर्नाटक का सबसे सटीक EXIT POLL LIVE #ExitPollOnZee #KarnatakaElections #KarnatakaAssemblyElection2023 #ZeeLive @DChaurasia2312 @ShobhnaYadava https://t.co/qz0VkvJ4lA
— Zee News (@ZeeNews) May 10, 2023
एक्जिट पोल्स के मुताबिक, कर्नाटक में इस बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) को 36 फीसदी, कांग्रेस को 41 फीसदी और जेडीएस को 17 फीसदी वोट मिलता नजर आ रहा है. इसके साथ-साथ अन्य के खाते में 06 फीसदी वोट मिलता दिख रहा. राज्य में एक चरण में 10 मई को वोट डाले गए थे. चुनाव के नतीजे 13 मई को आएंगे.
मालूम हो कि राज्य में 2018 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में BJP सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी. उस समय भारतीय जनता पार्टी को 104 सीटें मिली थीं. इसके अलावा कांग्रेस को 80 जबकि जेडीएस के खाते में 38 सीटें आईं थीं. 224 सदस्यीय विधानसभा में राज्य में बहुमत का आंकड़ा 113 है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.