Karnataka:: शिवाजी महाराज की प्रतिमा की तोड़फोड़ के बाद उपद्रवियों ने संगोली रायन्ना की प्रतिमा विरूपित की

कर्नाटक के बेंगलुरु में उपद्रवि‍यों ने शिवाजी महाराज की प्रतिमा विरूपित किए जाने के उपद्रवी तत्वों ने स्वतंत्रता सेनानी संगोली रायन्ना की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी और सरकारी वाहनों पर पथराव किया, अब तक 27 लोग गिरफ्तार किए गए हैं

Published: December 18, 2021, 9:10 PM IST

बेलागावी (कर्नाटक): बेंगलुरु में शिवाजी महाराज की प्रतिमा विरूपित किए जाने के दावे के बाद यहां उपद्रवी तत्वों ने स्वतंत्रता सेनानी संगोली रायन्ना की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी एवं सरकारी वाहनों पर पथराव किया. पुलिस सूत्रों ने कहा कि इन मामलों के संबंध में 27 लोग गिरफ्तार किए गए हैं. वहीं, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने घटना के मद्देनजर शनिवार को कर्नाटक सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग की. ठाकरे ने कहा, कन्नड़ अत्याचार और विकृत मानसिकता वाली घटनाओं को रोकने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हस्तक्षेप की मांग की. ठाकरे ने कहा कि मराठा साम्राज्य के संस्थापक शिवाजी महाराज न केवल महाराष्ट्र के बल्कि पूरे देश के लिए पूज्य हैं. उनका कोई भी अनादर और अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

शुक्रवार रात की इन घटनाओं को नियम विरूद्ध बताते मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि उन्होंने शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वाले लोगों के खिलाफ गृह मंत्री अरग ज्ञानेंद्र से सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.

बेंगलुरू में शिवाजी महाराज की प्रतिमा कथित तौर पर विरूपित करने की खबरें आने के बाद भीड़ हिंसा पर उतारू
 पहले उत्तर बेलागावी में एक घटना में आधी रात को संभाजी सर्किल के समीप भीड़ एकत्रित हो गई और उसने नारेबाजी और सरकारी और पुलिस वाहनों पर पथराव करना शुरू कर दिया. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बेंगलुरू में शिवाजी महाराज की प्रतिमा कथित तौर पर विरूपित करने की खबरें आने के बाद भीड़ हिंसा पर उतारू हो गई. पुलिस ने बीच-बचाव किया और स्थिति पर काबू पाया.

प्रतिमाओं में तोड़फोड़ के बाद इलाके में पुलिस बल को तैनात
संगोली रायन्ना सेने शिवराज होलीमठ के अध्यक्ष ने शनिवार को तिलकवाड़ी पुलिस में शिकायत दर्ज करायी कि दक्षिण बेलागावी के अंगोल में उनके घर के सामने रखी संगोली रायन्ना की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी गयी है. यह प्रतिमा अभी स्थापित नहीं की गई थी. उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ अज्ञात लोगों ने शुक्रवार रात को प्रतिमा क्षतिग्रस्त की और जब उन्होंने शोर मचाया तो वे भाग गए. पुलिस ने बताया कि प्रतिमा को तिलकवाड़ी थाने लाया गया है और इलाके में पुलिस बल को तैनात किया गया है.


 धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा आदेश लागू
पुलिस आयुक्त कार्यालय के अनुसार, बेलागावी पुलिस ने इलाके में 18 दिसंबर को सुबह आठ बजे से 19 दिसंबर को शाम छह बजे तक आपराधिक दंड संहिता की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा आदेश लागू किया है. इस इलाके में बेलागावी तालुका भी आता है.

 बेलगावी को लेकर सीमा विवाद के चलते टकराव की स्मृतियां ताजा
इन घटनाओं के कारण कर्नाटक और महाराष्ट्र के बीच बेलगावी को लेकर सीमा विवाद के चलते टकराव की स्मृतियां ताजा हो चली हैं. इस बीच कर्नाटक के गृहमंत्री ने कहा कि पुलिस को कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है. बेलगावी में कर्नाटक विधानमंडल का शीतकालीन सत्र चल रहा है. ऐसे में पुलिस ने दो अप्रिय घटनाओं के बाद शनिवार को यहां निषेधाज्ञा लगा दी.

राष्ट्र नायकों और देशभक्त नेताओं की प्रतिमाओं को विरूपित करना गलत: सीएम 
मुख्यमंत्री ने हुब्बली में पत्रकारों से कहा, पथराव, सार्वजनिक संपत्ति और सरकारी वाहनों को नुकसान पहुंचाने जैसी घटनाएं गैरकानूनी हैं इसलिए पुलिस को दीर्घकालीन कदम उठाने का निर्देश दिया जाता है ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हो. राष्ट्र नायकों और देशभक्त नेताओं की प्रतिमाओं को विरूपित करने के रवैये को गलत बताते हुए बोम्मई ने कहा कि ऐसे नेता प्रत्येक समुदाय के होते हैं और उनका सम्मान किया जाना चाहिए. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, जब विधानसभा का सत्र चल रहा है तो इस घटना के समय सहित कई पहलुओं जांच की जाएगी.

कुछ उपद्रवी तत्व माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं: गृह मंत्री ए.ज्ञानेंद्र
गृह मंत्री ए.ज्ञानेंद्र ने कहा कि इन घटनाओं के संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज की गयी है और कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है. ज्ञानेंद्र ने कहा, ”पुलिस यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृति न हो. मराठी और कन्नड़ भाषी लोग बेलगावी में शांतिपूर्ण तरीके से रह रहे हैं, लेकिन कुछ उपद्रवी तत्व माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं. गृहमंत्री ने कहा कि किसी को भी संगोली रायन्ना या शिवाजी महाराज जैसे महापुरूषों का इस्तेमाल किसी समुदाय या भाषा के नाम पर क्षुद्र राजनीति के लिए नहीं करना चाहिए.

कर्नाटक के नेताओं ने घटना की निंदा की
पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा, सिद्दरमैया, एच डी कुमारस्वामी, कांग्रेस की कर्नाटक ईकाई के अध्यक्ष डी के शिवकुमार समेत अन्य नेताओं ने इन घटनाओं की निंदा की है. पुलिस आयुक्त कार्यालय के अनुसार, बेलागावी पुलिस ने इलाके में 18 दिसंबर को सुबह आठ बजे से 19 दिसंबर को शाम छह बजे तक आपराधिक दंड संहिता की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा आदेश लागू किया है. इस इलाके में बेलागावी तालुका भी आता है.

महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने बेंगलुरु में शिवाजी की प्रतिमा विरूपित करने पर पीएम से हस्तक्षेप की मांग की
वहीं, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बेंगलुरु में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा को कथित रूप से विरूपित किए जाने की घटना के मद्देनजर शनिवार को कर्नाटक सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग की. उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज न केवल महाराष्ट्र के बल्कि पूरे देश के लिए पूज्य हैं. शिवसेना के प्रमुख ठाकरे ने कहा कि मराठा साम्राज्य के संस्थापक का कोई भी अनादर और अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. ठाकरे ने एक बयान में कहा, प्रधानमंत्री मोदी को कर्नाटक सरकार को इस मामले में कार्रवाई करने का निर्देश देना चाहिए. इस घटना को हल्के में नहीं लिया जा सकता है. कई वर्षों से कर्नाटक में मराठी भाषी लोग अत्याचार का सामना कर रहे हैं. अब, छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा विरूपित की गई है. बता दें कि महाराष्ट्र का बेलगावी समेत सीमावर्ती इलाकों को राज्य में शामिल करने के मुद्दे पर कर्नाटक के साथ विवाद है.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.