SC का आदेश- कर्नाटक विधानसभा में शक्ति परीक्षण का हो LIVE टेलीकास्ट

उच्चतम न्यायालय ने मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा द्वारा कर्नाटक विधानसभा में अपना बहुमत साबित करने के लिये किए जाने वाले शक्ति परीक्षण के सीधे प्रसारण का आदेश दिया है.

Published date india.com Published: May 19, 2018 12:51 PM IST
SC का आदेश- कर्नाटक विधानसभा में शक्ति परीक्षण का हो LIVE टेलीकास्ट

नई दिल्ली. उच्चतम न्यायालय ने मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा द्वारा कर्नाटक विधानसभा में अपना बहुमत साबित करने के लिये किए जाने वाले शक्ति परीक्षण के सीधे प्रसारण का आदेश दिया है. न्यायमूर्ति ए के सीकरी , न्यायमूर्ति एस ए बोबडे एवं न्यायमूर्ति अशोक भूषण की पीठ ने कहा , ‘‘प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिये शक्ति परीक्षण का सीधा प्रसारण सबसे बेहतर संभावित तरीका होगा.’’

पीठ ने कहा कि विधानसभा के सचिव सदन की कार्यवाही को रिकॉर्ड करेंगे. इसने कहा कि कई स्थानीय चैनल प्रक्रिया की लाइव फीड उपलब्ध करायेंगे ताकि वे इसे समान रूप से प्रसारित करने की स्थिति में हों.

पीठ ने कर्नाटक के राज्यपाल की ओर से पेश हुए वकील के उस सुझाव को ‘‘उचित’’ माना जिसमें शक्ति परीक्षण के सीधे प्रसारण का सुझाव दिया गया था.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.