EnglishHindi

सिद्धारमैया ने कहा- रक्षामंत्री बाढ़ के नुकसान को आंकने कम, राज्य के मंत्रियों को डॉमिनेट करने की ज्यादा इच्छुक थीं

सिद्धारमैया ने ट्वीट कर कहा, रिलीफ फंड जारी करने नें पीएमओ इंदिया के सौतेले व्यवहार की निंदा करता हूं.

Published: August 25, 2018, 1:44 PM IST

नई दिल्ली/बेंगलुरु. कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शनिवार को रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, बाढ़ प्रभावित इलाके में रक्षामंत्री का दौरा वहां हुए नुकसान को देखने के लिए नहीं, बल्कि हमारे मंत्रियों को डॉमिनेट करने की इच्छा से किया गया था. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार कर्नाटक के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है.

सिद्धारमैया ने ट्वीट कर कहा, रिलीफ फंड जारी करने नें पीएमओ इंदिया के सौतेले व्यवहार की निंदा करता हूं. हमें उम्मीद थी कि पीएम मोदी वहां रक्षामंत्री के दौरे की जगह नुकसान का जायजा लेंगे. रक्षामंत्री का ज्यादा ध्यान तो हमारे मंत्रियों को डॉमिनेट करने का था. ये बीजेपी की कर्नाटक को लेकर उदासीनता को दिखाता है.

बता दें कि रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने कोडागू जिले में माडिकेरी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की. यहां बाढ़ की वजह से 17 लोगों की जान चली गई और भयंकर तबाही हुई. जिले में बाढ़ के चलते 5000 से अधिक लोग बेघर हो गये हैं जहां बचाव एवं राहत जोर शोर से चल रहे हैं.

समीक्षा बैठक में जिले के प्रभारी मंत्री सा रा महेश और स्थानीय सांसद प्रताप सिन्हा, जिला प्रशाासन के अधिकारी, सरकारी विभागों के अधिकारी और रक्षाकर्मी शामिल हुए. इस दौरान महेश ने रक्षा मंत्री को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलने से रोका था. इस पर रक्षामंत्री ने उनकी आलोचना की थी. सीतारमण ने संवाददाताओं से कहा कि केन्द्र अधिकारियों के दल के आकलन तथा राज्य सरकार के नुकसान के अनुमान के बाद राहत एवं पुनर्वास पैकेज की घोषणा करेगा.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.