Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी को कर्नाटक हाईकोर्ट से राहत, KGF2 से जुड़ा है मामला

Bharat Jodo Yatra Update: कर्नाटक हाईकोर्ट ने 'केजीएफ 2' फिल्म (KGF2 Movie) के गाने के मामले में राहुल गांधी, जयराम रमेश और सुप्रिया श्रीनेत के खिलाफ दर्ज कराई गई शिकायत की जांच पर शुक्रवार को अंतरिम रोक लगा दी.

Published date india.com Published: December 16, 2022 10:42 PM IST
Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी को कर्नाटक हाईकोर्ट से राहत, KGF2 से जुड़ा है मामला

Bharat Jodo Yatra Update: कर्नाटक हाईकोर्ट से राहुल गांधी समेत कई कांग्रेस नेताओं को राहत मिली है. अदालत ने ‘केजीएफ 2’ फिल्म (KGF2 Movie) के गाने के मामले में राहुल गांधी, जयराम रमेश और सुप्रिया श्रीनेत के खिलाफ दर्ज कराई गई शिकायत की जांच पर शुक्रवार को अंतरिम रोक लगा दी. न्यायमूर्ति एस. सुनील दत्त यादव ने उच्च न्यायालय के शीतकालीन अवकाश की पूर्व संध्या पर यह रोक लगाई. अंतरिम रोक सुनवाई की अगली तारीख तक लागू रहेगी. कांग्रेस पार्टी के नेताओं की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता एएस पोनन्ना ने कहा कि यह आरोप लगाया गया है कि फिल्म की दो संगीत क्लिप का इस्तेमाल ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से संबंधित वीडियो में किया गया था.

बेंगलुरु के यशवंतपुर पुलिस थाने में पुलिस शिकायत दर्ज होने के दो दिन पहले एक वाणिज्यिक अदालत में मुकदमा दायर किया गया था, हालांकि यात्रा शहर से होकर नहीं गुजरी थी. कांग्रेस पार्टी द्वारा कथित आपत्तिजनक सामग्री को हटाने का वादा किये जाने के बाद उच्च न्यायालय ने वाणिज्यिक अदालत के आदेश को खारिज कर दिया. वाणज्यिक अदालत ने कांग्रेस के सोशल मीडिया हैंडल पर रोक लगाने का आदेश दिया था.

पोनन्ना ने अदालत को सूचित किया कि यद्यपि सामग्री को हटा दिया गया था, एमआरटी स्टूडियो ने एक अवमानना ​​याचिका दायर की. उन्होंने तर्क दिया कि यह मुद्दा कॉपीराइट उल्लंघन से संबंधित है, लेकिन एक आपराधिक शिकायत दर्ज की गई और पुलिस द्वारा तुरंत प्राथमिकी दर्ज की गई.

एमआरटी स्टूडियो का प्रतिनिधित्व करने वाले वरिष्ठ वकील श्यामसुंदर एमएस ने तर्क दिया कि आपत्तिजनक सामग्री अभी भी कांग्रेस पार्टी के हैंडल से नहीं हटाई गई है. उन्होंने कहा कि कोई कठोर कार्रवाई नहीं की गई है और पूरी शिकायत और जांच शुरुआती चरण में है. उन्होंने कहा कि जांच अधिकारी को यह पता लगाना है कि आरोप सही हैं या नहीं. उच्च न्यायालय ने आपराधिक शिकायत में कार्यवाही पर रोक लगाने के बाद याचिका की सुनवाई स्थगित कर दी.

(इनपुट: भाषा)

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.