Karnataka High Court Stays Investigation Against Shobha Karandlaje Over Rameshwaram Cafe Blast Remarks
कर्नाटक HC से शोभा करंदलाजे को मिली राहत, इस केस में जांच पर लगाई रोक
Karnataka High Court: डीएमके ने केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे के खिलाफ शिकायत दी थी. जिसपर चुनाव आयोग ने कार्रवाई के निर्देश दिए थे. अब कोर्ट ने केंद्रीय मंत्री को राहत दी है.
Shobha Karandlaje Remarks: कर्नाटक हाईकोर्ट (Karnataka High Court) ने बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे को शुक्रवार को बड़ी राहत दी है. कोर्ट ने शोभा करंदलाजे के खिलाफ दर्ज एक आपराधिक मामले में आगे की जांच पर रोक लगा दी है.
यह मामला बेंगलुरु में एक प्रदर्शन के दौरान उनके उस बयान को लेकर दर्ज किया गया था जिसमें शहर के रामेश्वरम कैफे विस्फोट के संदिग्ध को तमिलनाडु से जोड़ा गया था. निर्वाचन आयोग की एक टीम ने जन प्रतिनिधित्व अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत करंदलाजे के खिलाफ बेंगलुरु के कॉटनपेट पुलिस थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी.
शोभा करंदलाजे को मिली राहत
ये धाराएं धर्म, नस्ल, जाति, समुदाय या भाषा के आधार पर नागरिकों के विभिन्न वर्गों के बीच शत्रुता की भावना बढ़ाने से संबद्ध हैं. न्यायमूर्ति कृष्ण एस दीक्षित की एकल पीठ ने संबद्ध पक्षों को नोटिस जारी किया और मामले की जारी जांच पर रोक लगा दी.
कोर्ट ने दी ये हिदायत
न्यायाधीश ने भाजपा नेता को सार्वजनिक रूप से बयान देने में सावधानी बरतने की हिदायत दी. उन्होंने कहा कि सभी दलों के नेताओं को एक सभ्य समाज में संयम बरतना चाहिए. उन्होंने इस तरह की मर्यादा कायम नहीं रखे जाने की स्थिति में भारत के भविष्य पर चिंता जताई.
करंदलाजे ने क्या कहा था?
करंदलाजे ने मंगलवार को बेंगलुरु में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान कहा था, ‘कर्नाटक में कानून-व्यवस्था खराब हो गई है. तमिलनाडु से आए लोग यहां बम लगाते हैं, दिल्ली से आए लोग ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाते हैं और केरल से आए लोग तेजाब हमले में शामिल थे.’
टिप्पणी के लिए माफी मांगी
हालांकि, बाद में उन्होंने अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांग ली थी और कहा कि वह अपना बयान वापस ले रही हैं. उनकी मंशा किसी को ठेस पहुंचाने की नहीं थी. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के. स्टालिन ने केंद्रीय मंत्री की इस टिप्पणी की आलोचना की थी.
Add India.com as a Preferred Source
स्टालिन ने साधा था निशाना
एमके स्टालिन ने केंद्रीय मंत्री की टिप्पणी की निंदा करते हुए कहा था, ‘भाजपा की केंद्रीय मंत्री शोभा के बेतुके बयान की कड़ी निंदा करता हूं. इस तरह के दावे करने के लिए या तो एनआईए का अधिकारी होना चाहिए या फिर रामेश्वरम कैफे विस्फोट से करीबी तौर पर जुड़ा होना चाहिए.’
उन्होंने कहा था, ‘स्पष्ट तौर पर उनके पास इस तरह के दावे करने का कोई अधिकार नहीं है. तमिल और कन्नड़ समुदाय के लोग समान रूप से भाजपा की इस विभाजनकारी बयानबाजी को खारिज कर देंगे.’
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.