By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- India Hindi
- Karnataka Home Minister Alleged Amit Shah For Phone Tapping
विधानसभा चुनाव से पहले कर्नाटक के गृह मंत्री बोले- हमारा फोन टेप करवा रहे हैं अमित शाह
कर्नाटक के गृह मंत्री रेड्डी ने दावा किया कि पिछले तीन माह से ऐसा हो रहा है.
बेंगलुरु: कर्नाटक में 12 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है. शुक्रवार को कर्नाटक के गृह मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पर गंभीर आरोप लगाए. रेड्डी ने दावा किया कि कांग्रेस नेताओं के फोन टेप किए जा रहे हैं. उनका आरोप है कि राज्य विधानसभा के लिए 12 मई को होने वाले चुनावों में पार्टी नेताओं की रणनीति की जानकारी हासिल करने के लिए ऐसा किया जा रहा है. रेड्डी ने कहा कि अमित शाह चुनाव में फायदा लेने के लिए ऐसा करवा रहे हैं.
रेड्डी ने दावा किया कि पिछले तीन माह से ऐसा हो रहा है. उन्होंने कहा, ‘‘पिछले पखवाड़े से लगभग 18 घंटे फोन टेप किए जा रहे हैं. गुजरात, जयपुर और दिल्ली में मौजूद टीम ऐसा कर रही हैं और भाजपा एवं उससे संबद्ध संगठनों के लड़के इन टीमों में शामिल हैं.’’ शाह पर फोन टेपिंग करवाने का आरोप लगाते हुए मंत्री ने दावा किया कि इन टीमों को बातचीत को रिकॉर्ड करने और उसे हिन्दी या अंग्रेजी में अनुवाद करने का निर्देश दिया गया है.
We released the Congress Manifesto for Karnataka earlier today. It captures the “Mann Ki Baat” of the people of Karnataka and makes very specific commitments that we intend to deliver on, including creating 1 Cr. new jobs over the next 5 yrs. #NavaKarnatakaManifesto pic.twitter.com/hktUWrpeiI
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 27, 2018
इससे पहले शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक के लिए अपना मेनिफेस्टो जारी कर दिया. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कर्नाटक चुनाव के लिए मंगलोर में घोषणा पत्र जारी किया. इस मौके पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और पार्टी के अन्य सीनियर नेता मौजूद रहे. राहुल गांधी ने कहा कि हमने कर्नाटक के हर जिले में जाकर लोगों की राय ली. हम घोषणा पत्र में किए गए एक-एक वादे को पूरा करेंगे.
राहुल ने कहा कि इस घोषणापत्र में कर्नाटक के लोगों के मन की बात है. हमने इसमें जो भी लिखा है, हम उसे पूरा करके दिखाएंगे. पिछले घोषणापत्रों से भी हमने 95% काम पूरे किए हैं. कर्नाटक विधानसभा चुनाव के घोषणा पत्र में कांग्रेस ने सत्ता में आने पर पांच साल में एक करोड़ नौकरियां देने का वादा किया है.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें