By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- India Hindi
- Karnataka Kumarswamy Cabinet Expansion 25 Ministers Take Oath
कुमारस्वामी कैबिनेट का विस्तार, 25 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई
14 मंत्री कांग्रेस से, 9 मंत्री सहयोगी दल जद (एस) से और एक-एक मंत्री बसपा और केपीजेपी से हैं.
बेंगलुरू। कर्नाटक में 15 दिन पुराने एच. डी. कुमारस्वामी मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए आज 25 मंत्रियों को शामिल किया गया. 14 मंत्री कांग्रेस से, 9 मंत्री सहयोगी दल जद (एस) से और एक-एक मंत्री बसपा और केपीजेपी से हैं. राज्यपाल वजुभाई वाला ने राजभवन में नये मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. कुमारस्वामी ने बतौर सीएम 23 मई को शपथ ली थी. चुनाव में जेडीएस को 36 सीटें मिली थीं.
देवगौड़ा के बेटे रेवन्ना भी मंत्री बने
पूर्व प्रधानमंत्री और जेडीएस सुप्रीमो एच डी देवगौड़ा के बेटे एच डी रेवन्ना और कांग्रेस नेता डी के शिवकुमार शपथ लेने वाले मंत्रियों में शामिल हैं. जेडीएस के जी टी देवगौड़ा को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है जिन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को मैसुरू के चामुंडेश्वरी सीट से हराया था. कांग्रेस की विधान पार्षद जयमाला एकमात्र महिला मंत्री हैं.
K J George(Congress),MC Manguli (JDS),DK Shivakumar(Congress),S R Srinivas (JDS) Priyank Kharge(Congress),Zameer Ahmed(Congress), R Shankar (KPJP), N Mahesh(BSP) among those who took oath as ministers in Karnataka Government today
— ANI (@ANI) June 6, 2018
विभागों के बंटवारे के समझौते के तहत कांग्रेस के 22 और जेडीएस के 12 मंत्री होंगे. आज के विस्तार के साथ मंत्रिमंडल में सदस्यों की संख्या 27 हो गई है और सात पद अब भी खाली हैं. कुमारस्वामी ने मुख्यमंत्री और कांग्रेस के जी. परमेश्वर ने उपमुख्यमंत्री के रूप में 23 मई को शपथ ली थी.
ये हैं JD(S) नेता कुमारस्वामी की एक्टर पत्नी, अचानक आई थी शादी की खबर
कांग्रेस-जेडीएस खींचतान
लंबी खींचतान के बाद दोनों पार्टियों के बीच एक आमराय बनी है. सीएम पद कुमारस्वामी के खाते में जाने के बाद कई दिनों तक कैबिनेट विस्तार पर रस्साकशी चलती रही. आखिर में तय हुआ कि कांग्रेस के 22 मंत्री और जेडीएस के 12 मंत्री होंगे. डिप्टी सीएम का पद कांग्रेस के जी परमेश्वरन को मिला है. चुनाव में सबसे ज्यादा 104 सीटें बीजेपी को मिली थीं जो बहुमत से 8 कम थी. ऐसे में कांग्रेस ने दांव खेलते हुए 36 विधायकों वाले जेडीएस नेता कुमारस्वामी को सीएम पद ऑफर किया जिसके बाद सत्ता कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन के हाथों में आ गई.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें