कर्नाटक के मंत्री केएस ईश्वरप्पा ने सीएम बसवराज बोम्मई को सौंपा इस्‍तीफा, समर्थकों से बोले- फिर मंत्री बनूंगा

कर्नाटक के मंत्री केएस ईश्वरप्पा ने अपने पूर्व ऐलान के मुताबिक, मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के आवास पर पहुंचे और उन्‍हें अपना इस्तीफा सौंप दिया

Published date india.com Updated: April 15, 2022 10:01 PM IST
suicide case , Karnataka, KS Eshwarappa, Basavaraj Bommai , BJP, Politics,
कर्नाटक के मंत्री केएस ईश्वरप्पा ने शुक्रवार रात को मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को अपना इस्तीफा सौंप दिया.

Karnataka, KS Eshwarappa, Suicide Case : कर्नाटक के ग्रामीण विकास और पंचायत राज (आरडीपीआर) मंत्री केएस ईश्वरप्पा ने अपने पूर्व ऐलान के मुताबिक, आज
शुक्रवार को देर शाम को मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के आवास पर पहुंचे और उन्‍हें अपना इस्तीफा दिया. इस्‍तीफा देने से पूर्व तुमकुरु मे श्री सिद्दगंगा मठ में पहुंचे और यहां मंदिर में दर्शन किए. उन्‍होंने इस्‍तीफा देने पहले अपने समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि मैं साजिश के तहत अपने खिलाफ लगाए गए आरोपों से बेगुनाह साबित होकर निकलूंगा और निश्चित रूप से दोबारा मंत्री बनूंगा.

बता दें कि ईश्वरप्पा के खिलाफ पुलिस ने ठेकेदार संतोष पाटिल को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है. इसके बाद कर्नाटक के मंत्री के.एस. ईश्वरप्पा ने मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को अपना इस्तीफा सौंपा.

मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को मंत्री केएस ईश्वरप्पा ने जब अपना इस्‍तीफा दिया, उस समय कर्नाटक सरकार के मंत्री बिरथी बसवराज, एमटीबी नागराज, अरागा ज्ञानेंद्र, विधायक रमेश जरकीहोली भी मुख्यमंत्री आवास पर मौजूद थे.

निर्दोष साबित होने के बाद एक बार फिर मंत्री बनूंगा

केएस ईश्वरप्पा ने इस्तीफे से पूर्व समर्थकों से कहा शिवमोगा में अपने इस्तीफे से पहले प्रदेश के ग्रामीण विकास और पंचायत राज (आरडीपीआर) मंत्री के एस ईश्वरप्पा ने शुक्रवार को अपने समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वह एक साजिश के तहत अपने खिलाफ लगाए गए आरोपों से बेगुनाह साबित होकर निकलेंगे और निश्चित रूप से दोबारा मंत्री बनेंगे.

ठेकेदार संतोष पाटिल की आत्महत्या में दर्ज हुआ है केस

ईश्वरप्पा के खिलाफ पुलिस ने ठेकेदार संतोष पाटिल को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है. मंत्री शुक्रवार शाम के बाद मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को अपना इस्तीफा सौंपा है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

मैं मंत्री रहता तो यह महसूस होगा कि जांच प्रभावित कर सकता हूं

ईश्वरप्पा ने कहा, मेरे खिलाफ एक आरोप लगाया जा रहा है, क्या मुझे इससे बेदाग बाहर आना चाहिए या नहीं… अगर जांच जारी रहने के दौरान मैं मंत्री बना रहता हूं तो यह महसूस होगा कि मैं उसको प्रभावित कर सकता हूं. इसलिए मैं मंत्री पद से इस्तीफा दे रहा हूं. मैं आपको बता रहा हूं कि मैं निर्दोष निकलूंगा और निश्चित रूप से एक बार फिर मंत्री बनूंगा. उन्होंने यह बात यहां समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं को बताई, जो उनके बेंगलुरू रवाना होने से पहले उनसे इस्तीफा नहीं देने के लिए नारे लगा रहे थे.

यह एक अग्नि परीक्षा है, कुछ लोगों ने षड्यंत्र  रचा है

ईश्वरप्पा ने बृहस्पतिवार शाम को एक राजनीतिक हंगामे के बीच मंत्री के रूप में अपने इस्तीफे की घोषणा की थी. यह कहते हुए कि पार्टी के कार्यकर्ता दुखी हैं और कुछ तो रो भी रहे थे कि वह इस्तीफा न दें, उन्होंने बाद में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, समर्थकों को बहुत स्पष्ट रूप से बताया है कि यह एक अग्नि परीक्षा है, उनके खिलाफ एक आरोप लगाया गया है, और कुछ लोगों ने उसके विरुद्ध षड्यन्त्र रचा है.

मुझे सभी आरोपों से बेदाग निकलना चाहिए

ईश्वरप्पा ने कहा, जब मैंने उनसे पूछा कि क्या मुझे सभी आरोपों से बेदाग निकलना चाहिए या नहीं, तो उन्होंने कहा, मुझे बेदाग निकलना चाहिए… हमारे कार्यकर्ताओं, वरिष्ठों और कई स्वामीजी के आशीर्वाद से मुझे पूरा भरोसा है कि मैं अपने खिलाफ साजिश से बेदाग बाहर निकलूंगा. उन्होंने कहा कि शाम में मुख्यमंत्री बोम्मई को इस्तीफा सौंप रहे हैं. (इनपुट: भाषा)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.