आखिरकार कर्नाटक सरकार के मंत्री ईश्वरप्पा आज देंगे इस्तीफा, विपक्ष की मांग-इतना काफी नहीं, उन्हें गिरफ्तार करो

कर्नाटक में एक ठेकेदार की खुदकुशी के मामले में आरोपी राज्य सरकार में मंत्री ईश्वरप्पा आज अपना इस्तीफा सीएम को सौंपेगे. विपक्ष का कहना है कि उनका इस्तीफा ही काफी नहीं है, उनकी गिरफ्तारी होनी चाहिए.

Published date india.com Updated: April 15, 2022 10:40 AM IST
BJP leader KS Eshwarappa
BJP leader KS Eshwarappa

Karnataka News: कर्नाटक में एक ठेकेदार संतोष पाटिल की आत्महत्या के मामले पर विपक्ष लगातार सरकार की आलोचना कर रहा है और इस मामले में राज्य के ग्रामीण विकास और पंचायत राज मंत्री केएस ईश्वरप्पा की संलिप्ततता का आरोप लगा रहा है, विपक्ष के साथ ही संतोष पाटिल के परिजन भी मंत्री पर भ्रष्टाचार का आरोप और रिश्वत लेने का आरोप लगा रहे हैं और गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. मामला गरमाने के बाद मंत्री ने कहा था कि किसी भी हाल में मंत्रीपद से इस्तीफा नहीं दूंगा, लेकिन ना-ना करते आखिरकार केएस ईश्वरप्पा को आज अपनी मंत्री कुर्सी छोड़नी ही पड़ रही है. ईश्वरप्पा आज मंत्रीपद से इस्तीफा देने जा रहे हैं.

विपक्ष ने कहा-इस्तीफा समाधान नहीं, गिरफ्तारी हो

विपक्षी नेता कांग्रेस के डीके शिवकुमार ने ठेकेदार संतोष पाटिल की मौत के मामले में मंत्री ईश्वरप्पा के इस्तीफे पर तंज कसा है और कहा है कि इस्तीफा इस मामले का कोई समाधान नहीं है. उनपर भ्रष्टाचार का मामला दर्ज करना होगा, फिर उन्हें (कर्नाटक के मंत्री केएस ईश्वरप्पा) गिरफ्तार किया जाना है. ठेकेदार संतोष पाटिल की मां, पत्नी, भाई, सभी ने आरोप लगाया है कि संतोष पाटिल को प्रताड़ित किया गया और उनसे 40% कमीशन मांगा गया; उस पर एफआईआर कहां है… हमारा आंदोलन डीके शिवकुमार या कांग्रेस की ओर से नहीं है, यह कर्नाटक की आवाज है.

सीएम बसवराज बोम्मई ने कहा-जज ना बने विपक्ष

कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई ने ठेकेदार संतोष पाटिल की मौत के मामले में कहा कि राज्य मंत्री केएस ईश्वरप्पा ने अपने दम पर इस्तीफा देने का फैसला किया है और वो आज शाम को इस्तीफा देंगे. जांच अधिकारी या जज बनने के लिए विपक्ष की जरूरत नहीं है क्योंकि जांच के बाद ही सब कुछ सामने आएगा.

ईश्वरप्पा पर लगा है ये आरोप

ईश्वरप्पा पर ठेकेदार संतोष पाटिल को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है. ठेकेदार ने मंत्री और उनके करीबियों पर निर्माण कार्य के बदले 40 फीसदी कमीशन मांगने का आरोप लगाया था. इस मामले में कर्नाटक की बीजेपी सरकार को बड़ी असहज स्थिति का सामना करना पड़ रहा था. मंत्री ईश्वरप्पा ने कहा था इस्तीफा नहीं दूंगा. लेकिन इस मामले में मंत्री ईश्वरप्पा का नाम सामने आते ही विपक्ष लगातार राज्य सरकार पर हमलावर है और उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहा है.

विपक्ष के दबाव के बाद ईश्वरप्पा ने एलान किया है कि आज वो मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को अपना त्यागपत्र सौंप देंगे. ठेकेदार संतोष पाटिल उडुपी के एक होटल में मृत पाये गये थे. उन्होंने खुदकुशी की और उससे पहले पत्र लिखा था जिसमें उन्होंने ईश्वरप्पा पर वसूली का आरोप लगाया था.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.