Karnataka News: क्या येदियुरप्पा ने इस्तीफा देने से पहले बेटे को मंत्री बनाने की रखी थी शर्त? जानें क्या बोले विजयेंद्र

Karnataka News: कर्नाटक BJP के उपाध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने गुरुवार को कहा कि उनके पिता बीएस येदियुरप्पा ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से पहले उन्हें मंत्री बनाने के लिए कोई शर्त नहीं रखी थी.

Published: August 5, 2021, 8:37 PM IST

Karnataka News: कर्नाटक BJP के उपाध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने गुरुवार को कहा कि उनके पिता बीएस येदियुरप्पा ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से पहले उन्हें मंत्री बनाने के लिए कोई शर्त नहीं रखी थी. विजयेंद्र ने यह भी कहा कि उनकी नई कैबिनेट का हिस्सा बनने की कोई आकांक्षा नहीं थी क्योंकि वह न विधायक हैं और न विधान पार्षद.

उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा, ‘यह कहना कि येदियुरप्पा ने इस्तीफा देते वक्त शर्त रखी थी कि उनके बेटे विजयेंद्र को मंत्री बनाया जाए… यह उनके नेतृत्व पर काला धब्बा लगाना है. येदियुरप्पा ने 40-45 साल तक संघर्ष किया, पार्टी को संगठित किया और इस मुकाम तक पहुंचाया. यह कार्यकर्ताओं की पार्टी है.’ विजयेंद्र ने कहा कि येदियुरप्पा ने ऐसी शर्तें नहीं रखी थीं और वह कैबिनेट में शामिल नहीं किए जाने से दुखी नहीं है. उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें संगठन में काम करने का मौका दिया है जो वह करते रहेंगे.

ऐसी खबरें थीं कि येदियुरप्पा ने मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और पार्टी नेतृत्व पर अपने छोटे बेटे विजयेंद्र को नए मंत्रिमंडल में शामिल करने का दबाव बनाया था. विजयेंद्र को मंत्री बनाए जाने के सवाल के जवाब में बोम्मई ने कहा था कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने येदियुरप्पा से बात की थी. मुख्यमंत्री ने बुधवार को अपनी कैबिनेट का विस्तार किया था. बोम्मई ने कहा कि इसके अलावा, राष्ट्रीय महासचिव और कर्नाटक के प्रभारी अरुण सिंह ने भी इस मामले पर व्यक्तिगत रूप से विजयेंद्र से बात की थी.

(इनपुट: भाषा)

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.