By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- India Hindi
- Karnataka Political Crisis After Over Night Dharna Bjp Legislators Go For Morning Walk At Vidhan Soudha
कर्नाटक संकटः सुबह में मॉर्निंग वॉक करते नजर आए भाजपा विधायक, सरकार पर आज होगा फैसला
विधानसभा में हंगामे की वजह से विश्वास प्रस्ताव पर नहीं हो सका मतदान.
नई दिल्ली. कर्नाटक में जारी सियासी संकट थमा नहीं है. हालांकि राज्यपाल वजूभाई वाला के निर्देश के बाद शुक्रवार को दिन में डेढ़ बजे के बाद राज्य सरकार को लेकर छाए संकट के बादलों के हटने की संभावना है. गवर्नर ने सीएम एचडी कुमारस्वामी को शुक्रवार को दोपहर डेढ़ बजे विधानसभा में बहुमत साबित करने को कहा है. इससे पहले गुरुवार को विधानसभा में दिनभर बहस, शोर-शराबे और हंगामा होता रहा. इस कारण तय समय में नतीजा नहीं निकल पाया. इसके बाद भाजपा के विधायक सदन में ही धरना पर बैठ गए. शुक्रवार की सुबह भाजपा विधायकों को कर्नाटक विधान सौध के बाहर मॉर्निंग वॉक करते देखा गया. आपको बता दें कि 16 बागी विधायकों के इस्तीफे के कारण प्रदेश सरकार पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं.
इससे पहले गुरुवार को मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने एक वाक्य का प्रस्ताव पेश करते हुए कहा कि सदन उनके नेतृत्व वाली 14 महीने पुरानी सरकार में विश्वास व्यक्त करता है. सरगर्मी भरे माहौल में शुरू हुई सदन की कार्यवाही में 20 विधायक नहीं पहुंचे. इनमें 17 सत्तारूढ़ गठबंधन के हैं. बागी विधायकों में से 12 फिलहाल मुंबई के एक होटल में ठहरे हुए हैं. सदन में प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कई बार सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक और नारेबाजी देखने को मिली. कांग्रेसी सदस्यों ने विपक्ष के खिलाफ काफी देर तक नारेबाजी की. हंगामे की वजह से सदन की कार्यवाही को दिन भर के लिए स्थगित करने के पहले तीन बार कार्यवाही को थोड़ी-थोड़ी देर के लिए रोकना पड़ा था.
#WATCH Bengaluru: K’taka BJP legislators go for a morning walk. They were on an over night ‘dharna’ at Vidhana Soudha over their demand of floor test. Karnataka Guv Vajubhai Vala has written to the CM,asking him to prove majority of the govt on floor of the House by 1:30 pm today pic.twitter.com/r8yygSyf4X
— ANI (@ANI) July 19, 2019
भारी शोर-शराबे और हंगामे की वजह से विश्वास प्रस्ताव पर आखिरकार विधानसभा में मतदान नहीं हो सका. इसके बाद भाजपा के सदस्यों ने सदन के अंदर रातभर ‘धरना’ देने का फैसला किया है. भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा ने घोषणा की कि उनकी पार्टी के सदस्य रातभर सदन में ही रहेंगे और विश्वास प्रस्ताव पर फैसला होने तक डटे रहेंगे. येदियुरप्पा ने कहा कि हम विश्वास मत के प्रस्ताव पर फैसला होने तक रुके रहेंगे. उन्होंने कहा कि विश्वास प्रस्ताव पर ठीक तरह से 15 मिनट भी चर्चा नहीं हुई है. भाजपा सदस्यों के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल वजुभाई वाला से मुलाकात कर उनके अनुरोध किया कि वो विधानसभा अध्यक्ष के आर रमेश कुमार से कहें कि वह शक्तिपरीक्षण की प्रक्रिया दिन के खत्म होने से पहले पूरी करें. इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए राज्यपाल ने विधानसभा अध्यक्ष से कहा कि वह विश्वास प्रस्ताव की मतदान की प्रक्रिया को दिन के अंत तक पूरी करें.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें