By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- India Hindi
- Karnataka Rahul Gandhi Asked Pm Modi Why Silent On Doklam Where Did 56 Inch Chest
कर्नाटक में राहुल गांधी ने पीएम मोदी से पूछा- डोकलाम पर चुप हो, कहां गया 56 इंच का सीना
राहुल गांधी सुत्तूर मठ भी गए और वहां पर मठ प्रमुख जगदगुरू श्री शिवरात्रि देशिकेंद्र महास्वामी से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया.
कर्नाटक: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चीन यात्रा को लेकर निशाना साधा. पीएम मोदी की चीन यात्रा पर बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी राष्ट्रपति शी के साथ मुलाकात के वक्त डोकलाम मुद्दे पर चुप ही रहेंगे और शी के सामने उनका 56 इंच का सीना कुछ नहीं कर पाएगा. राहुल ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बेटे समेत भाजपा नेताओं के कथित भ्रष्टाचार पर उनकी चुप्पी को लेकर भी मोदी पर हमला किया.
राहुल ने कहा, ‘‘मैंने सुना है कि मोदी चीन जा रहे हैं. आप देखिए, आप मुझसे लिखित में ले लीजिए, चीन की सेना डोकलाम में बैठी हुई है और पीएम चीन में डोकलाम पर एक भी शब्द नहीं बोलेंगे, आप बस देखते जाइए.’’ कर्नाटक के दो दिवसीय चुनाव दौरे पर आए गांधी ने एक जनसभा में कहा, ‘‘वह एक शब्द भी नहीं बोलेंगे, यह 56 इंच का सीना है. बस खोखली बातें, छूठे वादे.’’
Dear PM,
Saw the live TV feed of your “No Agenda” China visit.
You look tense!
A quick reminder:
1. DOKLAM
2. China Pakistan Eco Corridor passes through POK. That’s Indian territory.India wants to hear you talk about these crucial issues.
You have our support.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 27, 2018
उन्होंने कहा, ‘‘गुजरात में, नदी के तट पर नरेंद्र मोदी जी चीनी राष्ट्रपति के साथ झूले पर बैठते हैं. चीनी राष्ट्रपति वापस लौटते हैं और चीनी सेना को डोकलाम में खड़ा कर देते हैं. मैं नहीं जानता कि मोदी का 56 इंच का सीना कहां चला गया था. नरेंद्र मोदी जी ने एक भी शब्द नहीं कहा.’’ मैसूर में अपनी जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान राहुल गांधी सुत्तूर मठ गए और वहां पर मठ प्रमुख जगदगुरू श्री शिवरात्रि देशिकेंद्र महास्वामी से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया.
Congress President @RahulGandhi visited the Suttur Mutt in Mysuru and sought the blessings of His Holiness Jagadguru Sri Shivarathri Deshikendra Mahaswamiji. #CongressMathomme #JanaAashirwadaYatre pic.twitter.com/xL6dG1Cj4c
— Congress (@INCIndia) April 27, 2018
इससे पहले दिन में कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मेंगलुरु में शुक्रवार को कांग्रेस का घोषणापत्र जारी कर चुके कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘मोदीजी जहां कहीं जाते हैं, मन की बात कहते हैं लेकिन हमारा घोषणापत्र हमारे मन की बात नहीं है यह कर्नाटक के युवाओं, महिलाओं और गरीबों के मन की बात है.’’
उन्होंने कहा कि इस घोषणापत्र को बंद कमरे में दो या तीन कांग्रेस नेताओं ने तैयार नहीं किया बल्कि इसके लिए हर जिले और क्षेत्र के लोगों से संपर्क किया गया. उन्होंने कहा कि घोषणापत्र समिति के प्रमुख वीरप्पा मोइली ने सभी वर्गों, किसानों, युवकों, उद्योग प्रतिनिधियों से मुलाकात की. उन्होंने दावा किया कि 2013 के चुनाव से पहले घोषणापत्र में किए गए वादों में से 90 फीसद वादे पूरे किए गए हैं.
बारहवीं सदी के समाज सुधारक बसवन्ना को उद्धृत करते हुए राहुल गांधी ने कहा, ‘‘आप जो कहते हैं उसमें यदि दम नहीं है तो उसका मतलब नहीं है.’’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सिद्धरमैया सरकार ने जो भी वादा किया उसे पूरा किया लेकिन मोदी सरकर ने अपने वादों का सम्मान नहीं किया.
उन्होंने कहा, ‘‘मोदीजी बसवन्ना की प्रतिमा के सामने हाथ जोड़कर खड़े होते हैं, माल्यार्पण करते हैं और तब वह रेड्डी बंधुओं को आठ टिकट देते हैं. वह कहते हैं कि वह भ्रष्टाचार के विरुद्ध हैं लेकिन वह फिर येदियुरप्पा के साथ खड़े होते हैं.’’
अमित शाह के बेटे जय शाह जिनपर 50,000 रुपए को तीन महीने में 80 करोड़ रुपए में बदल देने का आरोप है, इसपर मोदी की चुप्पी को लेकर उन पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मोदी देश का चौकीदार होने का दावा करते हैं लेकिन अपने दोस्त को चोरी करने से नहीं रोकते हैं.
(इनपुट: एजेंसी)
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें