By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- India Hindi
- Karnataka Shivamogga Airport Would Be Named After Former Cm Bs Yediyurappa Says Cm Basavaraj Bommai
कर्नाटक के पूर्व CM बीएस येदियुरप्पा के नाम पर होगा शिवमोगा एयरपोर्ट, दिसंबर में उद्घाटन
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई (Basavaraj Bommai) ने कहा कि सोगने में बनने वाले हवाई अड्डे (Shivamogga Airport) का नाम पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा (BS Yediyurappa) के नाम पर रखा जाएगा.
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई (Basavaraj Bommai) ने कहा कि सोगने में बनने वाले हवाई अड्डे (Shivamogga Airport) का नाम पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा (BS Yediyurappa) के नाम पर रखा जाएगा. उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं वाले इस हवाईअड्डे का उद्घाटन इस साल दिसंबर में होगा. बोम्मई ने कहा, ‘मुझे यह जानकर खुशी हो रही है कि हमारे मंत्रिमंडल ने इसे बीएस येदियुरप्पा हवाई अड्डे के रूप में नामित करने का फैसला किया है. हम इसे (प्रस्ताव को) भारत सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्रालय को भेजेंगे. एक बार मंजूरी मिलने के बाद, हम हवाई अड्डे का इस्तेमाल शुरू होने से पहले हवाईअड्डे के नाम को लेकर आदेश जारी करेंगे.’
Karnataka | The under-construction Shivamogga airport would be named after former CM BS Yediyurappa. The airport would be ready for inauguration in December. Measures would be taken to complete all the works before that to dedicate the airport to the people: CMO
— ANI (@ANI) April 20, 2022
वह शहर के बाहरी इलाके सोगने में चल रहे हवाई अड्डे के काम का निरीक्षण करने के बाद बोल रहे थे. उन्होंने कहा, ‘हवाईअड्डा वर्तमान में ‘उड़ान’ के तहत है, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण से मंजूरी की आवश्यकता है, हम इसे प्राप्त करेंगे. हमारे यहां एटीसी और नाइट लैंडिंग सुविधाएं होंगी. उद्घाटन दिसंबर में होगा, इससे पहले हम सभी लंबित काम को पूरा कर लेंगे और इसे जनता के लिए खोलेंगे.’
बेंगलुरु में केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बाद शिवमोगा हवाई अड्डे की हवाईपट्टी कर्नाटक में दूसरी सबसे लंबी होगी. शिवमोगा येदियुरप्पा का राजनीतिक गढ़ है, वह जिले के शिकारीपुरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं. वहीं, उनके बड़े बेटे बीवाई राघवेंद्र शिवमोगा संसदीय क्षेत्र से सांसद हैं.
(इनपुट: भाषा)
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें