live

कर्नाटक: येदियुरप्पा ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, कुमारस्वामी को न्योता

कर्नाटक विधानसभा में फ्लोर टेस्ट से पहले बीएस येदियुरप्पा ने इस्तीफा दे दिया है. इसके साथ ही राज्य के सियासी संकट का पटाक्षेप हो गया है.

Published date india.com Updated: May 19, 2018 8:30 PM IST
कर्नाटक LIVE: येदियरप्पा ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, राहुल का पीएम पर वार
फोटो- एएनआई

बेंगलुरु/ नई दिल्ली: कर्नाटक के सीएम की शपथ ले चुके बीजेपी नेता बीएस येदियुरप्पा के लिए शनिवार का दिन कड़ी परीक्षा का है. आज शाम 4 बजे विधानसभा में फ्लोर टेस्ट है. इसके लिए बीजेपी, कांग्रेस-जेडीएस अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं. बेंगुलुरु में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. सीएम येदियुरप्पा के घर के बाहर बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात हैं. कड़ी सुरक्षा के बीच सीएम बीएस येदियुरप्पा अपने घर से होटल के लिए निकले . वहीं, सिद्धारमैया फ्लोर टेस्ट के लिए विधानसभा पहुंचे.

येदियुरप्पा बेंगलुरु के शॉग्री-ला- होटल में 9 बजे पहुंचे. यहां सुबह नौ बजे बीजेपी विधायकों की बैठक होने जा रही है. सीएम बीएस येदियुरप्पा अपनी पार्टी के विधायकों से यहां मीटिंग करने के बाद विधानसभा के लिए रवाना होंगे. कांग्रेस विधायक बेंगलुरु के होटल हिल्टन में पहंच चुके हैं.

Live Updates

  • May 19, 2018 8:03 PM IST

    कुमारस्वामी ने कहा, राज्यपाल ने मुझे सरकार बनाने का न्योता दिया है. शपथ ग्रहण समारोह 21 मई को होगा.

  • May 19, 2018 7:56 PM IST

  • May 19, 2018 7:48 PM IST

    राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा ठोकने राजभवन पहुंचे कुमारस्वामी

  • May 19, 2018 7:47 PM IST

  • May 19, 2018 5:44 PM IST
    बीएस येदियुरप्पा ने राज्यपाल को इस्तीफा सौंपा

  • May 19, 2018 5:33 PM IST

    बसपा प्रमुख मायावती ने भी भाजपा की आलोचना की है. उन्होंने कहा कि यह भाजपा के लिए झटका है.
  • May 19, 2018 5:29 PM IST

    येदियुरप्पा के इस्तीफे के बाद दिल्ली में जश्न मनाते कांग्रेस के कार्यकर्ता.
  • May 19, 2018 5:19 PM IST

    अशोक गहलोत ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी ने यह जंग देश में लोकतंत्र को बचाने के लिए की.
  • May 19, 2018 5:09 PM IST

    पीएम पर राहुल के हमले का भाजपा ने बचाव किया है. वरिष्ठ नेता अनंत कुमार ने कहा कि मोदी वो पीएम हैं जिन्होंने भ्रष्टाचार मुक्त शासन दिया है.
  • May 19, 2018 5:05 PM IST

    कर्नाटक की सियासी जीत पर सिद्धारमैया ने भी सीधे पीएम मोदी पर वार किया है. उन्होंने कहा कि अब पीएम पर भ्रष्टाचार पर लेक्चर नहीं देना चाहिए.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.