कर्नाटक: विरोध के बीच सरकार मना रही है टीपू जयंती, सीएम एचडी कुमारस्‍वामी ने बनाई दूरी

मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने पिछले सप्ताह कहा था कि कांग्रेस सरकार की नीति को बरकरार रखते हुए सरकार टीपू जयंती मनाएगी.

Published date india.com Published: November 10, 2018 9:45 AM IST
कर्नाटक: विरोध के बीच सरकार मना रही है टीपू जयंती, सीएम एचडी कुमारस्‍वामी ने बनाई दूरी

नई दिल्ली: कर्नाटक में विरोध प्रदर्शनों के बीच राज्य सरकार ‘टीपू जयंती’ मना रही है. हालांकि मुख्यमंत्री एचडी कुमार स्वामी स्वास्थ्य कारणों की वजह से टीपू जयंती पर होने वाले कार्यक्रमों में भाग नहीं ले रहे हैं. मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि मुख्यमंत्री बीमार होने की वजह से टीपू जयंती पर होने वाले आयोजनों में भाग नहीं लेंगे. इसे किसी और रूप में नहीं देखा जाना चाहिए. बीजेपी और अन्य संगठन टीपू जयंती कार्यक्रमों का विरोध कर रहे हैं. समारोह का विरोध कर रहे विभिन्न संगठनों ने श्री ओमकारेश्वर मंदिर में प्रार्थना की. इसके बाद इस आयोजन के लिखाफ जुलूस निकालेंगे. वहीं मडिकेरी में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. कोडावा नेशनल काउंसिल और बीजेपी सहित कई संगठनों ने शहर में बंद बुलाया है.

बीजेपी के जिला सेक्रेटरी सजल कृष्णन का कहना है कि टीपू जयंती के नाम पर कर्नाटक की जेडीएस-कांग्रेस गठबंधन की सरकार पब्लिक का पैसा बर्बाद कर रही है. टीपू योद्धा नहीं था, उसने हिन्दुओं को मारा और मंदिरों पर हमले किए. सरकार इस तरह के व्यक्ति का महिमा क्यों कर रही है. यह वोट बैंक की राजनीति के अलावा कुछ भी नहीं है. कोडागु में हर कोई इस समारोह का विरोध कर रहा है. दूसरी ओर मडिकेरी में विरोध कर रहे सैकड़ों प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.

मुख्यमंत्री के टीपू जयंती कार्यक्रमों में भाग नहीं लेने पर मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा कि डॉक्टर की सलाह पर सीएम आराम कर रहे हैं. इसे किसी अन्य रूप में नहीं देखा जाना चाहिए. इस बात में भी कोई सच्चाई नहीं है कि सत्ता खोने के डर के कारण सीएम इन कार्यक्रमों में भाग नहीं ले रहे हैं. पिछले हफ्ते कर्नाटक सरकार ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विरोध के बावजूद टीपू सुल्तान की जयंती मनाने का फैसला किया.

समारोह से एक दिन पहले भी बीजेपी ने प्रदर्शन किया था. पार्टी ने शुक्रवार को सरकार से जश्न समारोह को रद्द करने की अपील करते हुए बेंगलुरू, मैसूर और कोडागू में विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शन किया. जदएस-कांग्रेस के गठबंधन वाली सरकार का नेतृत्व करने वाले मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने पिछले सप्ताह कहा था कि पिछली कांग्रेस सरकार की नीति को बरकरार रखते हुए 10 नवम्बर को ‘टीपू जयंती’ मनाई जाएगी. ‘टीपू जयंती’ पर आयोजित प्रमुख समारोह का उद्घाटन उप मुख्यमंत्री जी परमेश्वर करेंगे.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.