कर्नाटक वक्फ बोर्ड ने मस्जिदों को कोरोना पर जागरुकता फैलाने को दिए निर्देश, कहा- दिन में चार बार चलाएं ऑडियो संदेश

मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने राज्य सरकार के साथ सहयोग करने और मस्जिदों के बजाय घरों में ही नमाज अदा करने के लिए मुस्लिम समुदाय को धन्यवाद दिया है

Published: March 30, 2020, 1:43 PM IST

बेंगलुरू: कर्नाटक वक्फ बोर्ड ने राज्य की सभी मस्जिदों को कोरोना वायरस पर जागरुकता फैलाने के लिए अपने लाउडस्पीकरों से दिन में चार बार ऑडियो संदेश चलाने का निर्देश दिया है. राज्य के वक्फ बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने रविवार को एक आधिकारिक अधिसूचना में कहा कि मस्जिदों को बोर्ड द्वारा भेजी गईं तीन भाषाओं में ऑडियो संदेश चलाना होगा.

अधिसूचना के अनुसार सुबह 10 बजे, शाम 4 बजे तथा 6 बजे और रात 8 बजे संदेश चलाना होगा. अधिसूचना में सभी जिला पुलिस आयुक्तों, उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को चिह्नित किया गया है. मस्जिदों में सामूहिक रूप से नमाज पढ़ने पर पहले ही रोक लगा दी गई है. मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने राज्य सरकार के साथ सहयोग करने और मस्जिदों के बजाय घरों में ही नमाज अदा करने के लिए मुस्लिम समुदाय को धन्यवाद दिया है.

बता दें कि देश में कोविड-19 मामलों की संख्या सोमवार को 1,017 पर पहुंच गई जबकि बीमारी से मरने वालों की संख्या 29 हो गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में अब भी 942 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, जबकि 99 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है और एक व्यक्ति यहां से चला गया है.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.