By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- India Hindi
- Karunanidhi Perfectly Fine Dont Believe In Rumours
करुणानिधि पूरी तरह स्वस्थ्य, अफवाहों पर ध्यान न दें: डीएमके
कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर करुणानिधि की मौत की खबरें आ रही थी.
नई दिल्ली: डीएमके के एक वरिष्ठ नेता ने मंगलवार को करुणानिधि की मौत की खबरों पर विराम लगाते हुए बयान दिया कि वह पूरी तरह स्वस्थ्य हैं. बता दें कि कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर उनकी मौत की खबर को लेकर अफवाह उड़ाई जा रही थी. द्रमुक नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री टी.आर. बालू ने भी तमिलनाडु के लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें.
बालू ने कहा, हमारे नेता पूरी तरह सहीं हैं, उनके साथ कुछ भी गलत नहीं है. इस तरह की अफवाह जो फैल रही है उनका कोई आधार नहीं है. हाल ही में हुई सर्जरी के बाद उनका स्वास्थ्य धीरे-धीरे सही हो रहा है.
#Kalaignar #Karunanidhi is well and active. This is the photo taken at his house now. Don’t believe, don’t spread rumours🙏 @mkstalin #DMK pic.twitter.com/7ZOFuiwtGZ
— Galatta Media (@galattadotcom) September 26, 2017
उन्होंने लोगों से मिलना जुलना शुरू कर दिया है. मैं भी उनसे मिलने वाला हूं. उन्होंने जी मीडिया को मंगलवार शाम हुई बातचीत में कहा.
करुणानिधि की बेटी कनिमोझी ने भी चेन्नई की एक वेबसाइट को बताया कि उनके पिता अब पूरी तरह स्वस्थ्य हैं. उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता करने की अब कोई जरूरत नहीं.
Flash News: #Kalaignar #Karunanidhi is perfectly fine. Don’t believe rumors says his daughter #Kanimozhi. #DMK pic.twitter.com/MFXTbxYOyA
— Galatta Media (@galattadotcom) September 26, 2017
बता दें कि 93 वर्षीय करुणानिधि को 15 अगस्त, 2017 को चेन्नई के कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया था.अस्पताल में उनका एक छोटे का ऑपरेशन- पीईजी (परक्यूटेनस एंडोस्कोपिक गैस्ट्रोनॉमी) ट्यूब बदली गई थी. इस पूरी प्रक्रिया में लगभग पूरे 40 मिनट का समय लगा. कनिमोझी ने बताया कि हर छह महीने में पीईजी ट्यूब को बदला जाता है.
करुणानिधि 2016 में एलर्जी के कारण बीमार हो गए थे, जिस वजह से उन्हें इलाज के लिए कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
Also Read:
-
इंस्टाग्राम से गायब प्यार! मौनी रॉय ने हटाईं शादी की तस्वीरें- क्या रिश्ते में आ गई दरार, लेने वाले हैं तलाक?
-
तमिलनाडु में थलपति विजय का सरकार बनाना हुआ मुश्किल, गवर्नर ने मांगे 118 विधायकों के साइन, DMK को हॉर्स ट्रेडिंग का डर
-
तमिलनाडु में विजय का 'राज' रोकने के लिए क्या पहली बार हाथ मिलाएगी DMK और AIADMK? समझिए क्या बन रहे समीकरण
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें