काठमांडू-वाराणसी बस सेवा को हरी झंडी

नेपाल की राजधानी काठमांडू और भारत में शिव की नगरी वाराणसी के बीच सीधी बस सेवा को गुरुवार को एक समारोह में हरीझंडी दिखाकर रवाना किया गया। समारोह में दोनों देशों की सरकारों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Published date india.com Published: March 6, 2015 11:33 AM IST
Kathmandu-Varanasi bus service started

काठमांडू, 5 मार्च | नेपाल की राजधानी काठमांडू और भारत में शिव की नगरी वाराणसी के बीच सीधी बस सेवा को गुरुवार को एक समारोह में हरीझंडी दिखाकर रवाना किया गया। समारोह में दोनों देशों की सरकारों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।  भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले वर्ष नवंबर में 19वें दक्षेस शिखर सम्मेलन के दौरान नेपाल की यात्रा की थी। उस दौरान भारत और नेपाल ने मोटर वाहन समझौता किया था। उसी समझौते के तहत यह सेवा शुरू की गई है। यह भी पढ़ें–काठमांडू-वाराणसी सीधी बस सेवा गुरुवार से

नेपाल के जमीनी बुनियादी ढांचा और परिवहन मंत्री विमलेंद्र निधि और भारतीय राजदूत रणजीत राय ने यहां दशरथ स्टेडियम के समीप बस को हरी झंडी दिखाई। नेपाल पंजीकृत बस काठमांडू-भैरहवा-सुनौली-आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर चलेगी। यह बस 600 किलोमीटर की दूरी करीब 12 घंटे में तय करेगी। बस सेवा की शुरुआत पहले भारत-नेपाल फ्रेंडशिप मोटर रैली के साथ ही हुई है। नेपाल के युवा एवं खेल मामलों के मंत्री पुरषोत्तम पौडेल और राजदूत राए ने रैली को झंडी दिखाई।

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

दूसरी बस उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम वाराणसी से काठमांडू तक उसी मार्ग से चलाएगी। इस बस को भी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को झंडी दिखाकर रवाना किया। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने बस का किराया 1300 रुपये किराया तय किया है। काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, “काठमांडू और वाराणसी के बीच नियमित बस सेवा शुरू होने से लोगों के बीच संपर्क बढ़ने और भारत एवं नेपाल के के लोगों के बीच संबंध और मजबूत होने की उम्मीद है। बस सेवा का पर्यटन उद्योग पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ने की उम्मीद है क्योंकि काठमांडू और वाराणसी दोनों ही लोकप्रिय पर्यटन स्थल हैं।”

काठमांडू और नई दिल्ली के बीच 25 नवंबर से ही बस सेवा चल रही है। अगले चरण में पोखरा नई दिल्ली बस सेवा शुरू की जाएगी, जिसके लिए दोनों देशों के अधिकारियों के बीच परामर्श की प्रक्रिया चल रही है।

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.