केदारनाथ यात्रा मार्ग पर बड़ा हादसा, भूस्खलन की चपेट में आया वाहन - दो की जान गई, कई घायल

उत्तराखंड में केदारनाथ के पास भूस्खलन से बड़ा हादसा हो गया. सोनप्रयाग-गौरीकुंड मार्ग पर बोलेरो गाड़ी मलबे की चपेट में आ गया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई.

Published date india.com Published: September 1, 2025 5:06 PM IST
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर बड़ा हादसा, भूस्खलन की चपेट में आया वाहन - दो की जान गई, कई घायल

केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग के पास सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया. सोनप्रयाग और गौरीकुंड के बीच मुनकटिया के पास अचानक भूस्खलन (Kedarnath Landslide) हुआ, और उसकी चपेट में एक बोलेरो गाड़ी आ गई. जानकारी के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब साढ़े सात बजे हुआ. पहाड़ी से अचानक मलबा और बड़े-बड़े पत्थर गिरने लगे और इस दौरान वाहन में 11 सवार यात्रियों में से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

हादसे में 2 की मौत, कई घायल

भूस्खलन से बोलेरो में सवार एक महिला और एक बुजुर्ग यात्री की मौके पर ही जान चली गई. मृतकों की पहचान उत्तरकाशी जिले के बड़कोट की रहने वाली रीता (30) और चंद्र सिंह (68) के रूप में हुई है. वहीं छह यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनमें से तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है. स्थानीय प्रशासन और राहत टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया.

बारिश और भूस्खलन से बढ़ रहा खतरा

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में इन दिनों खूब बारिश हो रही है, जिसके चलते भूस्खलन की घटनाएं बढ़ गई हैं. तीर्थयात्रा के दौरान हजारों श्रद्धालु रोजाना सोनप्रयाग और गौरीकुंड मार्ग से गुजरते हैं. प्रशासन ने यात्रियों को सतर्क रहने और पहाड़ी रास्तों पर चलते समय सावधानी बरतने की सलाह दी है. हादसे ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि पहाड़ों में यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए और क्या ठोस इंतजाम किए जा सकते हैं, ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.