Kerala Assembly Elections 2026 Date Announcement: केरल में कितने चरणों में होंगे विधानसभा चुनाव, इलेक्शन कमीशन ने जारी किया पूरा शेड्यूल

Kerala Assembly Elections 2026 Schedule: चुनाव आयोग ने केरल विधानसभा चुनाव 2026 की घोषणा कर दी है. राज्य की सभी 140 सीटों पर 9 अप्रैल को मतदान होगा और 4 मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे. 16 मार्च से नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी, जबकि 6 मई तक पूरी चुनाव प्रक्रिया संपन्न कर ली जाएगी.

Published date india.com Published: March 15, 2026 4:31 PM IST
Kerala assembly election voting date
चुनाव आयोग ने केरल में इलेक्शन डेट का ऐलान किया.

Kerala Assembly Elections 2026 Date Announcement: भारत निर्वाचन आयोग ने केरल की सभी 140 विधानसभा सीटों के लिए होने वाले आम चुनाव 2026 की तारीखों का ऐलान कर दिया है. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पूरे चुनावी कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी. चुनाव आयोग की घोषणा के अनुसार, केरल में इस बार भी सभी सीटों पर एक ही चरण में मतदान होगा. राज्य के मतदाता 9 अप्रैल 2026 यानि गुरुवार के दिन राज्य में सरकार चुनने के लिए वोट करेंगे. आइये जानते हैं केरल चुनाव की पूरी टाइमलाइन…

केरल चुनाव का पूरा शेड्यल

चुनावी प्रक्रिया की शुरुआत 16 मार्च 2026 को गजट नोटिफिकेशन जारी होने के साथ होगी. उम्मीदवारों के पास नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए 23 मार्च 2026 तक का समय होगा. नामांकन दाखिल करने के बाद 24 मार्च को सभी पर्चों की जांच (Scrutiny) की जाएगी. जो उम्मीदवार अपना नाम वापस लेना चाहते हैं, वे 26 मार्च 2026 तक ऐसा कर सकते हैं, जिसके बाद चुनावी मैदान की तस्वीर साफ हो जाएगी.

केरल में चुनाव की तारीखों का ऐलान

4 मई 2026 यानि सोमवार के दिन केरल की सभी 140 सीटों के लिए वोटों की गिनती की जाएगी. उसी दिन शाम तक स्पष्ट हो जाएगा कि केरल की जनता ने अगले 5 साल के लिए किसे चुना है. आयोग ने चुनावी कैलेंडर के अनुसार 6 मई 2026 तक पूरी चुनावी प्रक्रिया को संपन्न करने का लक्ष्य रखा है. इसके साथ ही नई विधानसभा के गठन और शपथ ग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी.

ये भी पढ़ें-  Induction Chulha Tips: इंडक्शन चूल्हे को टच करने पर करंट क्यों नहीं लगता? जान लें जवाब, रोज कितने घंटे लगातार यूज करना रहेगा सेफ

केरल में 140 विधानसभा सीट

केरल में कुल 140 विधानसभा सीट है. साल 2022 में इन 140 सीटों पर हुए चुनाव में वामपंथी लोकतांत्रिक मोर्चे (LDF) ने प्रचंड बहुमत हासिल किया था. मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के नेतृत्व में गठबंधन ने अपनी सत्ता बरकरार रखी. वहीं, सीपीआई(एम) के नेतृत्व वाले एलडीएफ ने कुल 99 सीटों पर जीत मिली थी. वहीं, कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चे (UDF) को केवल 41 सीटों से संतोष करना पड़ा. विपक्षी गठबंधन सत्ता विरोधी लहर पैदा करने में विफल रहा और उसकी सीटों की संख्या में गिरावट आई.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

बीजेपी का 100 सीटों पर दावा

चुनावी रिपोर्ट के मुताबिक, बीजेपी 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. पिछले चुनाव में बीजेपी कुल 115 सीटों पर मैदान में उतरी थी, लेकिन एक भी सीट नहीं जीत पाई. बीजेपी ने पिछली बार मेट्रो मैन ई श्रीधरण के चेहरे पर चुनाव लड़ी. वहीं, इस बार पीएम मोदी के चेहरे  के साथ चुनाव में वोट मांगने उतरेगी. हालांकि, इस बार पार्टी ने कुछ नए कैंडिडेट पर भरोसा जताया है. इन कैंडिडेट्स से उम्मीद है कि वे पार्टी के हक में वोटर्स को खींच पाए. वहीं, भारतीय जन धर्म सेना को 20 से 25 सीट मिलने की आशंका है. पार्टी 20-20 भी पंद्रह से बीस सीटों पर अपने उम्मीदवार चुनाव में उतार सकती है.

यहां पढ़े-  Menstrual Leave law: दुनिया के कितने देशों में महिलाओं को मेन्स्ट्रुअल लीव देने का नियम? भारत के इन राज्यों में मिलती है पीरियड्स की छुट्टी

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.