Kerala Elections: BJP ने यहां ढहा दिया 45 साल पुराना LDF का किला, शशि थरूर के गढ़ में दर्ज की ऐतिहासिक जीत

Kerala local body polls: केरल ऐसा राज्य है, जहां BJP को कभी सफलता नहीं मिली. यहां हिंदू और जातिवाद का कार्ड नहीं चलता. लेकिन, नगर निगम जैसे बड़े शहरी निकाय में सत्ता हासिल करना ये संकेत देता है कि शहरी वोटर्स अब पारंपरिक राजनीतिक ध्रुवीकरण से हटकर कोई ऑप्शन तलाश रहे है.

Published date india.com Updated: December 13, 2025 5:03 PM IST
BJP ने यहां ढहा दिया 45 साल पुराना LDF का किला, शशि थरूर के गढ़ में दर्ज की ऐतिहासिक जीत
इस जीत पर BJP कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश है. PM मोदी ने भी बधाई संदेश जारी किया है.

केरल के स्थानीय निकाय चुनावों के नतीजो का ऐलान हो चुका है. यहां भारतीय जनता पार्टी (BJP) की अगुवाई वाले NDA ने 45 साल बाद बड़ा कारनामा किया है. NDA ने तिरुवनंतपुरम नगर निगम में लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) का 4 दशक से ज्यादा पुराना किला ढहा दिया है. तिरुवनंतपुरम नगर निगम के 101 वार्डों में से 50 वार्डों पर जीत NDA ने जीत दर्ज की है. तिरुवनंतपुरम को कांग्रेस नेता और सांसद शशि थरूर का गढ़ माना जाता है. वहीं, LDF 29 और कांग्रेस गठबंधन (UDF) को 19 वार्डों में जीत मिली. इस जीत पर BJP कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश है. रिजनल पार्टी ऑफिस में जश्न का माहौल है.

2020 में तिरुवनंतपुरम के स्थानीय निकाय चुनावों में LDF ने 52 वार्ड जीते थे. तब BJP के नेतृत्व वाले NDA को 33 वार्ड मिले थे. कांग्रेस के गठबंधन UDF ने 10 वार्डों में जीत हासिल की थी. केरल में 1,199 स्थानीय निकायों के लिए दो फेज 9 और 11 दिसंबर को वोटिंग हुई थी. चुने गए पंचायत सदस्यों और नगर पालिका पार्षदों, कॉरपोरेशन पार्षदों का शपथ ग्रहण 21 दिसंबर को होगा.

दक्षिण भारत के राज्यों में कहां है BJP?
लोकसभा चुनाव-2024 में BJP का दक्षिण भारत में प्रदर्शन मिलाजुला रहा है. आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में BJP ने बढ़िया प्रदर्शन किया. केरल की एक सीट पर एंट्री . मगर कभी अपने गढ रहे कर्नाटक में नुकसान झेला. जबकि तमिलनाडु ने BJP के लिए दरवाजे ही नहीं खोले.

त्रिशूर लोकसभा सीट पर BJP का कब्जा
2024 के लोकसभा चुनाव में BJP ने केरल की त्रिशूर सीट पर जीत दर्ज कर पहली बार राज्य में अपना खाता खोला था. केरल कई साल से लेफ्ट और कांग्रेस का गढ़ रहा है. लोकसभा चुनाव में BJP ने चुनिंदा सीटों पर फोकस किया और सोच-समझकर उम्मीदवार उतारे, जिसका पार्टी को कुछ हद तक फायदा मिला. लेकिन उतनी बड़ी जीत नहीं मिली, जिसकी उम्मीद थी. अब नगर निकाय के चुनाव में मिली इस ऐतिहासिक जीत को राजनीतिक एक्सपर्ट BJP के लिए 2-5 विधानसभा सीटों पर जीत के बराबर बता रहे हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

केरल ऐसा राज्य है, जहां BJP का हिंदू और जातिवाद का कार्ड नहीं चलता. लेकिन, नगर निगम जैसे बड़े शहरी निकाय में सत्ता हासिल करना ये संकेत देता है कि शहरी वोटर्स अब पारंपरिक राजनीतिक ध्रुवीकरण से हटकर कोई ऑप्शन तलाश रहे है.

PM मोदी ने BJP कार्यकर्ताओं को कहा शुक्रिया
इस जीत के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने BJP कार्यकर्ताओं का शुक्रिया अदा किया है. PM मोदी ने कहा, तिरुवनंतपुरम नगर निगम में शानदार जीत पर मेहनती BJP कार्यकर्ताओं को हार्दिक धन्यवाद. आज का दिन केरल में कार्यकर्ताओं की पीढ़ियों के कार्य और संघर्षों को याद करने का है, जिन्होंने जमीनी स्तर पर काम किया. हमारे कार्यकर्ता ही हमारी ताकत हैं और हमें उन पर गर्व है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.