Kerala Lok Sabha Election 2019 Results: केरल में सभी 20 सीटों पर कांग्रेस-यूडीएफ आगे

केरल में शुरुआती रुझान के अनुसार सभी 20 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस नीत यूडीएफ आगे चल रहा है.

Written by: PTI Edited by: Arti Mishra
Published: May 23, 2019, 10:19 AM IST

केरल में शुरुआती रुझान के अनुसार सभी 20 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस नीत यूडीएफ आगे चल रहा है.

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी केरल की वायनाड सीट से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी, भाकपा के सी. पी. सुनीर से 34989 मतों से आगे चल रहे हैं.

राजग उम्मीदवार तुषार वेल्लापल्ली काफी पीछे चल रहे हैं.

पूर्व केंद्रीय मंत्री और तिरुवनंतपुरम से मौजूदा सांसद शशि थरूर अपने प्रतिद्वंद्वी के राजाशेखरन से 2452 मतों से आगे चल रहे हैं.

एर्नाकुलम निर्वाचन सीट पर कांग्रेस के हिबी ईडेन माकपा के पी राजीव से 17748 मतों से आगे चल रह हैं.

केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा उम्मीदवार अल्फोंस कन्नमथनम को अभी 13443 मत मिले हैं.

मावेलीक्करा में कांग्रेस के कोडिकुन्नील सुरेश अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाकपा-एलडीएफ से 1719 मतों से आगे चल रहे हैं.

Lok Sabha Election 2019 Results
दो माह से अधिक समय तक चले लोकसभा चुनाव के नतीजे आज आएंगे. हर कोई जल्दी से जल्दी और विश्वसनीय नतीजें हासिल करने की कोशिश करता है. तमाम वेबसाइट्स और चैनलों के होने के बावजूद आपको एक ही जगह सबसे सटीक और विश्वसनीय नतीजे मिल सकते हैं. वो है चुनाव आयोग की वेबसाइट.

आप results.eci.gov.in पर लॉग इन कर अपने क्षेत्र के रिजल्ट, रुझान और ट्रेंड्स पता कर सकते हैं. सारी दुनिया चुनाव आयोग के ही नतीजे को भरोसेमंद मानती है. यहां पर गलत साबित होने की बिल्कुल गुंजाइश नहीं है.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.