बिना दुकानदार के चलती है केरल की यह दुकान! फिर भी ईमानदारी से पैसे चुकाकर सामान ले जाते हैं ग्राहक

Kerala Unique Shop: केरल में एक अनोखी दुकान है, जिसमें कोई दुकानदार नहीं होता है. कस्टमर खुद सामान लेते हैं और ईमानदारी से उसका भुगतान करके चले जाते हैं.

Published date india.com Published: January 14, 2026 11:17 PM IST
बिना दुकानदार के चलती है केरल की यह दुकान! फिर भी ईमानदारी से पैसे चुकाकर सामान ले जाते हैं ग्राहक

Kerala Unique Shop: केरल साउथ भारत के सबसे खूबसूरत राज्यों में से एक है. यहां की प्राकृतिक सुंदरता, शांत बैकवाटर, हरे-भरे पहाड़, समुद्र तट और समृद्ध संस्कृति के पूरी दुनिया में लोग दीवाने हैं, शायद इसी वजह से कई लोग इसे गॉड्स ओन कंट्री भी कहते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि इस राज्य में एक ऐसी अनोखी दुकान है जिसमें कोई दुकानदार नहीं बैठता है. इस दुकान में न कोई काउंटर, न कैशियर और न ही कैमरा लगा है. फिर भी दुकान पर कस्टमर आते हैं, अपना सामान लेते है और उसके पैसे देकर चले जाते है.

भरोसे पर चलती है केरल की अनोखी दुकान

केरल के पय्यानूर-त्रिकारिपुर बाईपास रोड पर थालीचलम पुल के निकट यह अनोखी दुकान देखने को मिलती है. इसे एक मुंडाकुंडिल सुलेमान नाम के शख्स ने खोला था. वह लोगों पर भरोसा करते हुए इस दुकान की शुरूआत करते है. दुकान में खाने-पीने से जुड़ी चीजों से लेकर लोगों के रोजाना का सामान मिलता है. इस दुकान में आकर कोई भी इंसान अपना पसंद के हिसाब से सामान खरीद सकता है और खुद ही पैसे दे सकता है. यहां सबसे हैरानी की बात यह है कि दुकान में दिनभर कोई कर्मचारी या सामान बेचने वाला नहीं दिखता है. दुकान पूरी तरह लोगों के भरोसे पर चलती है.

दुकान से सामान खरीदने वाले लोग एक छोटे से डिब्बे में कैश डालते हैं और जो लोग ऑनलाइन पेमेंट करना चाहते हैं उनके लिए क्यूआर कोड भी लगा है. दिलचस्प बात यह है कि जिनके पास सामान खरीदने के लिए पैसे नहीं होते है, व भी कोई छोटा-मोटी चीज ले सकते हैं.

दुकाने से कोई नहीं चुराता हैं सामान

दुकान के सामान की सुरक्षा करने के लिए कोई सीसीटीवी कैमरा और सिक्योरिटी गार्ड मौजूद नहीं है. कोई भी ये ध्यान नहीं रखता है कौन भीतर आता है और कौन क्या सामान ले जाता है. इन सब के बावजूद दुकान में कोई चोरी की घटना नहीं हुई, लोकल लोग और अजनबी भी इस सिस्टम का आदर करते हैं. दुकान के मालिक मुंडाकुंडिल सुलेमान पूरा दिन नहीं रहते हैं. वह सुबह आते है और दुकान में फैले सामान को सजाकर वह घर चले जाते है. इसके बाद वह सिर्फ रात के वक्त दुकान को देखने के लिए आते है.

कमाई से ज्यादा लोगों का भरोसे अहम

यह दुकान हर दिन करीब 500 से 1000 रुपये कमाती है. हालांकि सुलेमान को कमाई से कुछ खास मतलब नही है, क्योंकि उनके के लिए यह दुकान पैसों ज्यादा लोगो का भरोसा मायने रखता है. उनका मानना है समाज तभी बेहतर बनता है जब लोग एक-दूसरे पर भरोसा जताते हैं. इसी विचारधारा से उन्हें जीवन में कुछ बेहतर करने का मोटिवेशन मिलता है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.