तिरुवनंतपुरम: केरल के राजधानी तिरुवनंतपुरम में यात्रियों की प्रतीक्षा के लिए बनी बेंच को स्थानीय लोगों द्वारा काटकर अलग-अलग किए जाने और इसके बाद छात्र-छात्राओं द्वारा एक दूसरे की गोद में बैठकर किए गए प्रदर्शन से सुर्खियों में आए बस स्टैंड का प्रशासन ने कायाकल्प कर दिया है. साथ ही काटी गई बेंच भी हटा दी है. अब ताजा खबर यह है कि छात्र-छात्राओं ने एक दूसरे की गोद में बैठकर जहां प्रदर्शन किया था, वहां, जल्द नया बस स्टैंड बनेगा.
मेयर आर्य राजेंद्रन कहते हैं, ”नए जेंडर न्यूट्रल बस शेल्टर का निर्माण जल्द शुरू होगा. बस शेल्टर का डिजाइन अंतिम चरण में है और एक बार पूरा हो जाने के बाद दो सप्ताह में काम पूरा हो जाएगा.”
बता दें कि स्थानीय लोग नहीं चाहते थे कि बस स्टैंड की एकमात्र बेंच पर लड़के-लड़कियां साथ बैठे इसलिए उन्होंने इसे काटकर अलग-अलग कर दिया था. छात्रों ने एक-दूसरे की गोद में बैठकर बंटवारे का विरोध किया था.
“The construction of a new gender-neutral bus shelter will start soon. The design of the bus shelter is in the final stage and once completed, the work will be finished in two weeks’ time,” says Mayor Arya Rajendran.
— ANI (@ANI) September 20, 2022
मेयर आर्या एस. राजेन्द्रन ने सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, त्रिवेंद्रम के पास श्रीकार्यम में सामान्य बस स्टैंड बनाने का वादा किया था, जिसके बाद निकाय अधिकारियों ने कटी बेंच को करीब दो महीने बाद हटाया है.
एक-दूसरे की गोद में बैठ कर बेंच काटे जाने का विरोध कर रहे छात्र-छात्राओं की तस्वीरें सामने आने के बाद राजेन्द्र जुलाई में मौके पर गईं थीं.
मेयर ने बाद में एक पोस्ट में कहा था कि जिस तरह से बेंच को तीन हिस्सों में काटा गया था वह ना सिर्फ अनुपयुक्त था, बल्कि केरल जैसे प्रगतिशील समाज के लिए अनुचित भी था. उन्होंने कहा कि राज्य में लड़के-लड़कियों के साथ बैठने पर कोई रोक नहीं है और जो अभी भी नैतिक पुलिसिंग में यकीन रखते हें वे प्राचीन काल में जी रहे हैं.
सत्तारूढ़ माकपा के युवा मोर्चा डीवाईएफआई ने भी कहा कि बस स्टैंड पर बेंच काटा जाना अस्वीकार्य है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.