Khan Sir की गुपचुप शादी करवाने के पीछे कौन? खुद खान सर ने बताया उस इंसान का नाम

देश के जाने माने मशहूर टीचर खान सर बीते कुछ दिनों ने अपनी शादी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. ये शादी इसलिए भी चर्चा का विषय बनी हुई है क्योंकि खान सर ने ये शादी गुपचुप रचाई है. हालांकि शादी के बाद उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर इस बात का खुलासा कर हर किसी को हैरान कर दिया.

Published date india.com Published: May 28, 2025 9:57 AM IST
Khan Sir की गुपचुप शादी करवाने के पीछे कौन? खुद खान सर ने बताया उस इंसान का नाम

Khan Sir Wedding: बिहार के खान सर देश के हर राज्य के छात्रों के बीच में अपने पढ़ाने के अलग अंदाज के चलते काफी लोकप्रिय हैं. पढ़ाने के समय उनका अलग अंदाज छात्रों में पढ़ाई और टॉपिक को लेकर इंटरेस्ट जगा देता है. हालांकि हाल ही में खान सर द्वारा किए गए एक खुलासे ने सभी को चौंका दियाहै. बता दें कि इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, इसमें खान सर एक इंटरव्यू में अपनी शादी को लेकर बात कर रहे हैं. इसमें उन्होंने लोगों को बताया कि उन्होंने 7 मई को शादी कर ली है. ऐसे में अब लोगों के मन में ये सवाल उठ रहा है कि क्यों खान सर ने इतने गुपचुप तरीके से शादी की. साथ ही एक सवाल ये भी है कि खान सर ने किसके कहने पर इतनी जल्दी में शादी की. चलिए जानते हैं इस बारे में.

खान सर ने अपनी शादी का खुलासा करते हुए ये भी बताया, ‘मैनें मेरी शादी की बात मैंने सबसे छुपाई थी क्योंकि उस समय भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव चल रहा था’.बता दें कि खान सर की पत्नी का नाम भी ए.एस. खान हैं जो बिहार से ही हैं. इस बारे में जानकारी देते हुए खान सर ने अपने सभी छात्रों को बताया कि 2 जून 2025 को पटना में उनकी शादी का रिसेप्शन होगा, जिसमें खान सर ने अपने करीबी लोगों को बुलाया है. वहीं, इसके बाद 6 जून को सभी छात्रों के लिए खास भोज का आयोजन किया जाएगा.

खान सर को मिल रही हैं शुभकामनाएं

खान सर की शादी की जानकारी मिलते है हर कोई उन्हें शुभकामना दे रहा है. खान सर ने वीडियो में छात्रों को लेकर ये भी कहा, ‘मेरा वजूद मेरे छात्रों की वजह से है. इसलिए मैंने सबसे पहले आपको ये खबर दी.’ बता दें कि जहां एक तरफ लोग खान सर की गुपचुप शादी से हैरान हैं वहीं दूसरी तरफ हर कोई खान सर की सादगी की तारीफ कर रहा है. सोशल मीडिया पर भी खान सर की शादी की खबर जमकर वायरल हो रही है.

खान सर की शादी करवाने के पीछ कौन?

खान सर की शादी को लेकर जब उनसे सवाल पूछा गया कि किसके कहने पर उन्होंने ये शादी की तो उन्होंने बताया, ‘हमारी शादी मम्‍मी ने कराई और पीछे से प्‍लान था हमारे छुटका सब का. पापा ने मम्‍मी को आगे कर द‍िया क्‍योंकि उनकी पता था कि पृथ्‍वी पर कोई है ज‍िसका हम बात नहीं काट सकते वो हैं मम्‍मी. उनका हम बात नहीं काट सकते. और मेरा छोटा भाई सबसे ज्‍यादा जल्‍दी क‍िया था. अब उसका हम जल्‍दी शादी करा देंगे.’

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.