लाल लहंगे में नजर आईं खान सर की पत्नी एएस खान...तस्वीरें वायरल, पटना रिसेप्शन में घूंघट ने खींचा सबका ध्यान

Khan Sir Wedding: खान सर और उनकी पत्नी एएस खान के वेडिंग रिसेप्शन की तस्वीरें वायरल हो रही हैं.

Published date india.com Updated: June 3, 2025 10:29 AM IST
लाल लहंगे में नजर आईं खान सर की पत्नी एएस खान...तस्वीरें वायरल, पटना रिसेप्शन में घूंघट ने खींचा सबका ध्यान
(photo credit @instagram/newsbihari)

Khan Sir Wedding: अपने पढ़ाने की शैली के लिए देशभर में मशहूर शिक्षक खान सर ने 2 जून यानी सोमावार को को पटना में एक भव्य रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया. समारोह की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हैं. इसमें खान सर की पत्नी एएस खान पहली बार सार्वजनिक रूप से नज़र आईं.

कौन हैं खान सर की पत्नी

एचटी की रिपोर्ट के मुताबिक खान सर की पत्नी एएस खान बिहार के सीवान की रहने वाली हैं. वह एक सरकारी अधिकारी हैं.

क्या पहना था दुल्हन ने

शादी के रिसेप्शन में नवविवाहित दुल्हन ने लाल लहंगा पहन रखा था. वहीं उनका चेहरा पूरी तरह से घूंघट से ढंका हुआ था. खान सर की बात करें तो उन्होंने अपनी पत्नी के साथ भूरे रंग का थ्री-पीस सूट पहना था.

सोने की कढ़ाई वाला लहंगा

दुल्हन के लाल लहंगे में भारी सोने की जरदोजी कढ़ाई थी. उस पर सोने की जाल का काम किया गया था. दुल्हन ने एक हाफ स्लीव, भारी कढ़ाई वाला ब्लाउज पहना था. उनका आधे से ज्यादा चेहरा घूंघट से ढंका था.

दुल्हन के गहने

दुल्हन के लहंगे के साथ कई लेयर वाले सोने के हार, कड़ा, लाल चूड़ियां, एक नथ, एक सोने का मांग टीका और दोनों हाथों में स्टेटमेंट रिंग सहित भारी आभूषण पहने थे.

बता दें कि खान सर ने मई में एक निजी समारोह में शादी कर ली थी. उन्होंने लाइव क्लास के दौरान अपने छात्रों के साथ यह व्यक्तिगत जानकारी साझा की. उन्होंने बताया कि पहलगाम आतंकी हमले और फिर भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के चलते उन्होंने अपनी शादी बेहद निजी समारोह में की. बता दें कि शादी के रिसेप्शन में बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव शामिल हुए.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.